{"_id":"6ae337701c247985220ce5e6","slug":"cg-police-transfers-news-30-police-personnel-transfer-in-raipur-commissionerate-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी पुलिस ट्रांसफर: रायपुर कमिश्नरेट में बदलाव; इंस्पेक्टर समेत 30 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी पुलिस ट्रांसफर: रायपुर कमिश्नरेट में बदलाव; इंस्पेक्टर समेत 30 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें सूची
Thu, 29 Oct 2026 05:39 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:39 PM IST
सार
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव हुआ है। बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से आदेश के अनुसार, निरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र रायपुर से हटाकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। इस संबंध में रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आदेश जारी कर दिये हैं।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : CG News
विस्तार
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव हुआ है। बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से आदेश के अनुसार, निरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र रायपुर से हटाकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। इस संबंध में रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आदेश जारी कर दिये हैं।
विज्ञापन
इस ट्रांसफर के तहत विभिन्न थानों, रक्षित केंद्र, महिला थाना, यातायात शाखा और पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थापना दी गई है। वहीं 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें उप निरीक्षक, हवलदार और सिपाही स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
जारी आदेश के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों और रक्षित निरीक्षक को रवानगी एवं आमद की सूचना पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय को देने के लिये कहा गया है।
विज्ञापन
यहां देखें तबादला सूची