{"_id":"65fe83c693f444393b072f2a","slug":"cg-police-have-arrested-two-accused-of-bike-theft-in-raipur-3-bikes-seized-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बिलासपुर के शातिर चोर रायपुर में घूम-घूमकर करते थे बाइक की चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बिलासपुर के शातिर चोर रायपुर में घूम-घूमकर करते थे बाइक की चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sat, 23 Mar 2024 12:55 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:55 PM IST
सार
बिलासपुर निवासी दो शातिर चोर रायपुर में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। शहर के अलग-अलग जगहों से तीन बाइक को चोरी कर बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहे थे। पुलिस ने दोनों चोर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बाइक चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में शातिर चोरों ने 18 मार्च को बंजारी माता मंदिर के पास से बिके चोरी कर फरार हो गए। बाइक चोरी के मामले में बीते 21 मार्च को प्रार्थी रोहित बारिक ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट में बताया कि 18 मार्च को प्रार्थी के भाई के बाइक को अज्ञात चोर ने बंजारी माता मंदिर के पास से चोरी कर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना खमतराई पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस की ओर से लगाए गए मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि थाना रावांभाठा क्षेत्र में दो व्यक्ति दोपहिया वाहन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मौके पर मुखबिर के बताए हुलिए के दोनों व्यक्तियों और वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम आशीष वर्मा और महेश कुर्रे थाना चकरभाठा बिलासपुर का होना बताया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने दोनों से गाड़ी की कागजात के संबंध में पूछताछ की और उनसे कागजात मांगी गई। पूछताछ में दोनों ने गोल-मोल जवाब देकर लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे। वाहनों के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं देने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। साथ ही कड़ाई से पूछताछ शुरू की। इस दौरान शातिर चोरो ने बताया कि उन्होंने कुल तीन नग बाइक चोरी की थी। पुलिस ने दोनों शातिर चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीनों बाइक को जब्त किया गया। इसकी कुल कीमत 80 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- आशीष वर्मा 22 साल, निवासी रंहगी जोगीपुर, थाना चकरभाठा, बिलासपुर
- महेश कुर्रे 24 साल, निवासी तेलसरा थाना चकरभाठा, बिलासपुर