फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: police force and Naxalites Encounter in Sukma; many Naxalites injured

CG News: सुकमा में पुलिस फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोट बरामद

Sat, 25 May 2024 02:50 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/सुकमा
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/सुकमा Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 25 May 2024 02:50 PM IST
सार

Sukma naxalite encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस फोर्स का ऑपरेशन जारी है। शनिवार को सुकमा जिले के ग्राम बेलपोच्चा के जंगल और पहाड़ियों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन
CG: police force and Naxalites Encounter in Sukma; many Naxalites injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Sukma naxalite encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस फोर्स का ऑपरेशन जारी है। शनिवार को सुकमा जिले के ग्राम बेलपोच्चा के जंगल और पहाड़ियों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। सर्चिंग करने पर एक अज्ञात नक्सली का शव, शव के पास एक नग हथियार, बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल मारे गये नक्सली की शिनाख्तगी नहीं हो पाई है। शुक्रवार की रात में थाना कोंटा से डीआरजी, बस्तर फाईटर्स और जिला बल की संयुक्त पार्टी ग्राम बेलपोच्चा, जिनेतोंग, उसकावाया और  आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुये थे। फोर्स ने नक्सली बंद के मद्देनजर सुकमा जिले में ऑपरेशन तेज कर दिये हैं। 
विज्ञापन


बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले,  बीजापुर, नारायणपुर की तरह सुकमा जिले में भी नक्सलियों की मांद में घुसकर जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। पुलिस फोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, कोंटा क्षेत्र के किन्द्रेलपाड़ के घने जंगलों में माओवादियों के जमावड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी-कोबरा-एसटीएफ के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया है। इस दौरान किन्द्रेलपाड़ के जंगलों में डीआरजी और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। 
विज्ञापन


सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि रुक-रुककर अभी भी इलाके में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। 26 मई को नक्सलियों ने बंद का आह्वान किया है,जिसको देखते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके में ऑपरेशन तेज कर दिया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार एनकाउंटर, फिर भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे नक्सली
छत्तीसगढ़ में पुलिस सुरक्षा बल बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों में लगातार सर्चिंग कर नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका एनकाउंटर कर रहे हैं। इस साल अब तक करीब 121 नक्सली एनकाउंटर में मारे गये हैं और बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से नक्सल मोर्च पर जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। इसके बाद भी नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आये दिन जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जगह-जगह आईईडी लगा रहे हैं। बैनर-पोस्टर लगाकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। अब 26 मई को नक्सलियों ने बंद का आह्वान किया है, जिसको देखते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके में ऑपरेशन तेज कर दिया है।


23 और 24 मई को 8 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ में 23 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों ने धावा बोला। जंगल के अंदर बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ के करीब एक हजार जवान रवाना हुए थे। पुलिस जैसे ही जंगल के भीतर घुसी, नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और घंटों तक रुक-रुककर फायरिंग होती रही। मुठभेड़ के बाद मौके से सात नक्सलियों के शव मिले। पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों के शव के साथ बड़े पैमाने पर हथियार, दवाई और दैनिक सामग्री जब्त की। इसके बाद 24 मई को  नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर मुठभेड़ हुई थी। अबूझमाड़ के इलाके में नक्सलियों ने फोर्स पर उस वक्त हमला बोला, जब पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सात नक्सलियों के शव लेकर वापस लौट रही थी। इस दौरान एनकाउंटर में एक और नक्सली मारा गया। इस तरह कुल 8 नक्सली मारे गये।  




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed