{"_id":"68d7c4ee38491102650b28ff","slug":"cg-pm-narendra-modi-foundation-stone-for-iit-bhilai-phase-b-construction-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पीएम नरेंद्र मोदी ने आईआईटी भिलाई के चरण-बी निर्माण की रखी आधारशिला, मिलेंगी ये सुविधायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पीएम नरेंद्र मोदी ने आईआईटी भिलाई के चरण-बी निर्माण की रखी आधारशिला, मिलेंगी ये सुविधायें
Sat, 27 Sep 2025 04:35 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 27 Sep 2025 04:35 PM IST
सार
PM Narendra Modi on IIT Bhilai : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितंबर को एक समारोह में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई (आईआईटी भिलाई) के चरण बी निर्माण की वर्चुअली आधारशिला रखी।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने आईआईटी भिलाई के चरण-बी निर्माण की रखी आधारशिला
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM Narendra Modi on IIT Bhilai : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितंबर को एक समारोह में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई (आईआईटी भिलाई) के चरण बी निर्माण की वर्चुअली आधारशिला रखी। इसके साथ ही पीएम ने सात अन्य आईआईटी जिसमें आईआईटी पटना, आईआईटी इंदौर, आईआईटी जोधपुर, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी धारवाड़ और आईआईटी जम्मू के चरण बी का उद्घाटन किया। समारोह का सीधा प्रसारण नालंदा व्याख्यान कक्ष आईआईटी भिलाई परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और अहिरवाड़ा के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा मौजूद रहे।
चरण बी निर्माण की आधारशिला रखने के साथ ही आईआईटी भिलाई बुनियादी ढांचे के विकास के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है। भारत सरकार ने 29 मई 2025 को चरण बी के लिए 2,257.55 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, जिसमें से 1092 करोड़ रुपये परिसर निर्माण के लिए हैं। इस परिसर के साथ निर्मित क्षेत्र को अतिरिक्त 1,51,343 वर्ग मीटर तक बढ़ाया जाएगा।
मिलेंगी ये सुविधायें
चरण बी के दायरे में नए इंजीनियरिंग और विज्ञान विभागों, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, आईसीटी सक्षम व्याख्यान कक्षों और उपकरण और प्रोटोटाइप सुविधाओं को जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा। छात्रावास सुविधा, मेस हॉल, इनडोर खेल परिसर, ओपन एयर थिएटर, कैंटीन, क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी मैदान, टेनिस कोर्ट, आवासीय भवन और स्वास्थ्य केंद्र और खरीदारी परिसर का विस्तार भी शामिल है। छात्रों की संख्या भी 1500 से बढ़कर 3000 हो जाएगी। चरण बी के प्रमुख विकासों में से एक परिसर में 96 करोड़ रुपये की लागत से एक अनुसंधान पार्क की स्थापना होगी, जो छत्तीसगढ़ राज्य में पहला होगा। अनुसंधान पार्क का उद्देश्य अकादमिक उद्योग के सहयोग का महत्वपूर्ण लाभ उठाना और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी विकास के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है। इस परियोजना के अक्टूबर 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
चरण-ए निर्माण के लिए 1090.17 करोड़ रुपये हुए थे मंजूर
साल 2016 में स्थापित आईआईटी भिलाई को भारत सरकार की ओर से चरण ए निर्माण के लिए 1090.17 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। इस चरण के तहत आईआईटी भिलाई परिसर की स्थापना कुटेलभाटा, दुर्ग जिले में 1,34,450 वर्ग मीटर के निर्मित क्षेत्र के साथ की गई थी। आईआईटी भिलाई ने अकादमिक कठोरता, व्यक्तिगत विकास और एक स्थायी जीवन शैली के लिए डिज़ाइन किया गया एक स्मार्ट, छात्र-केंद्रित परिसर विकसित किया। इस संस्थान को पीएम मोद ने 20 फरवरी 2024 को राष्ट्र को समर्पित किया गया था। आईआईटी भिलाई परिसर स्मार्ट बिल्डिंग सिस्टम, पूरी तरह से वाई-फाई सक्षम परिसर जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन किया गया है।
पांच सितारा रेटिंग के साथ जीआरआईएचए पुरस्कार
आईआईटी भिलाई के मास्टर प्लान को कई अनुकरणीय प्रदर्शन पुरस्कारों के साथ-साथ लार्ज डेवलपमेंट (एलडी) खंड में पांच सितारा रेटिंग के साथ सर्वोच्च जीआरआईएचए पुरस्कार मिला है। आईआईटी भिलाई ने जीआरआईएचए एलडी रेटिंग और एनएससीआई सुरक्षा पुरस्कार 2021 के तहत पैसिव आर्किटेक्चर डिजाइन और ऊर्जा प्रबंधन जैसे कई अन्य पुरस्कार जीते हैं। गोंड आदिवासी कला से प्रेरित, प्रवेश गलियारों में सांस्कृतिक रूप से निहित प्रतिष्ठान हैं जो छत्तीसगढ़ की विरासत का जश्न मनाते हैं।