{"_id":"6a8ab1359cabe8ae780bcfdd","slug":"controversy-over-alleged-religious-conversion-in-raipur-fir-registered-on-complaint-of-both-parties-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद, दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद, दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज; जांच शुरू
Sun, 23 Aug 2026 02:07 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:07 PM IST
सार
धर्मांतरण को लेकर शनिवार देर रात विवाद की स्थिति बन गई। न्यू आनंद नगर इलाके में एक युवक ने तीन महिलाओं पर प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में कथित धर्मांतरण को लेकर शनिवार देर रात विवाद की स्थिति बन गई। न्यू आनंद नगर इलाके में एक युवक ने तीन महिलाओं पर प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले को लेकर विरोध जताने थाने पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों के बीच भी तनाव की स्थिति बनी रही।
पुलिस के अनुसार न्यू आनंद नगर निवासी 32 वर्षीय तरेन्द्र कुमार वर्मा मोबाइल दुकान संचालित करता है। उसकी पहचान सुषमा कौशिक, लक्ष्मी निषाद और सुरेखा रंगारे से पहले से थी। युवक का आरोप है कि तीनों महिलाएं उसकी दुकान पर आती-जाती थीं और बातचीत के दौरान उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करती थीं।
शिकायत में तरेन्द्र ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने यीशु की प्रार्थना करने से बीमारी और परेशानियां दूर होने की बात कही। इसके बाद सुषमा ने उसे अपने घर आयोजित प्रार्थना सभा में आने के लिए कहा। बताया गया कि 21 अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे तरेन्द्र वहां पहुंचा। उसके अनुसार, घर में करीब 20 से 25 लोग प्रार्थना कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सुषमा, लक्ष्मी और सुरेखा ने उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा और प्रार्थना के प्रभाव के बारे में बताया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी सामने आने के बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग तीनों महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने खमतराई थाना पहुंचे। दूसरी ओर मसीही समाज के लोग भी थाने पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस और विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि धर्मांतरण से जुड़े नए कानून के तहत रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में यह पहला मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ प्रार्थना सभा और कथित प्रलोभन से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।