फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG PCC chief mohan markam says on karnataka election result 2023

कर्नाटक चुनाव रिजल्ट पर छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म: मरकाम बोले- BJP के मंसूबों पर फिरा पानी, ये लोकतंत्र की जीत

Sat, 13 May 2023 04:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 13 May 2023 04:02 PM IST
सार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत मिलने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खुशी की लहर है। रायपुर के कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़े बजाकर जमकर झूमे। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई।

विज्ञापन
CG PCC chief mohan markam says on karnataka election result 2023
राहुल गांधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत मिलने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खुशी की लहर है। रायपुर के कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़े बजाकर जमकर झूमे। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। जमकर जश्न मनाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस जीत पर सबसे पहले कर्नाटक की जनता को बधाई दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान हजार-हजार किलोमीटर की यात्रा की। उन्होंने देश में भाईचारा और अखंडता स्थापित करने के लिए यात्रा की, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार वहां पर नफरत की राजनीति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर लोगों को बांट रही थी, लेकिन बीजेपी के मंसूबे पूरे नहीं हो पाए। वहां की जनता ने बता दिया कि कि यह देश सभी धर्म और सभी वर्गों का है। वहां की जनता ने विकास के एजेंडे पर वोट किया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे कर्नाटक के माटी पुत्र हैं। 
विज्ञापन


मोहन मरकाम ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और उनके परिवार को मारने की साजिश रची थी, लेकिन कर्नाटक की जनता ने वोट देकर बता दिया कि उन्हें खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर विश्वास है। लोकतंत्र को एक सूत्र में पिरोने की यह जीत है। भारतीय जनता पार्टी को इससे करारा झटका लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक की जनता का संदेश, कांग्रेस सम्हाले सारा देश: सुशील आनंद शुक्ला
वहीं कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बजरंग बली ने अपने नाम का दुरुपयोग करने वाली कालनेमियों की पोल खोलकर रख दिया है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा के भ्रष्टाचार कुशाशन के खिलाफ वोट दिया है। कर्नाटक से लोकतंत्र की जड़े पुष्पित पल्लवित हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि हम छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी जीतेंगे। देश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। 


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए ऐतिहासिक दिन
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में कांग्रेस की बढ़त दिख रही है। कांग्रेस बहुमत की ओर जाते दिख रही है। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार के चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed