फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Nikay Chunav Voting: fate of candidates for civic elections will be decided today

CG Nikay Chunav Voting: निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू

Tue, 11 Feb 2025 07:55 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 11 Feb 2025 07:55 AM IST
सार

CG Nikay Chunav Voting: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज वोटिंग होनी है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी और  शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में आज मंगलवार को मतदान है।

विज्ञापन
CG Nikay Chunav Voting: fate of candidates for civic elections will be decided today
ग्राफिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CG Nikay Chunav Voting: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज वोटिंग होनी है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी और  शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में आज मंगलवार को मतदान है। इसके लिए कुल पांच हजार 970 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1,531 को संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील में रखा गया है। दुर्ग और सुकमा में पांच वार्डों में उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए 22 मतदान केंद्र बनाए गए है।
विज्ञापन


नगर निकायों के चुनाव और उपचुनाव में भाग ले रहे 10 हजार से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कुल 44,90,360 मतदाता करेंगे, जिनमें 22,08,625 पुरुष, 22,81,226 महिलाएं और 509 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ राज्य के 10 नगरपालिक निगम जहां निर्वाचन होना है उसमें नगरपालिक निगम जगदलपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर एवं चिरमिरी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी प्रकार 49 नगर पलिका परिषदों में अध्यक्ष और पार्षदों का निर्वाचन किया जाना है, जिसमें- बीजापुर, किरन्दुल, बड़ी-बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, कवर्धा, पण्डरिया, कुम्हारी अहिवारा, अमलेश्वर, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, महासमुंद बागबाहरा, सरायपाली, तिल्दा-नेवरा, गोबरानवापारा, आरंग, अभनपुर, मंदिर हसौद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, गौरेला, पेण्ड्रा, मुंगेली लोरमी, खरसिया, जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सक्ती, दीपिका, कटघोरा, बांकी-मोंगरा, बलरामपुर, रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ और जशपुरनगर शामिल हैं।

इसी प्रकार 114 नगर पंचायतों के लिए जहां निर्वाचन होना है, उसमें गीदम, बारसूर, दोरनापाल, बस्तर, फरसगांव, केशकाल, भानुप्रतापपुर, चारामा, पखांजूर, अंतागढ़, बोड़ला, पांडातराई, सहसपुर-लोहारा, पिपरिया, इंदौरी, धमधा, पाटन, उतई, डौंडी, डौंडीलोहारा, चिखलाकसा, गुरूर, अर्जुन्दा, गुण्डरदेही, नवागढ़, साजा, बेरला, थानखम्हरिया शामिल है। इसी प्रकार देवकर, परपोड़ी, दाढ़ी, भिंभौरी, कुसमी, डोंगरगांव छुरिया, लालबहादुर नगर, गण्डई, छुईखदान, अम्बागढ़ चौकी, कुरूद, मगरलोड, नगरी, भखारा, आमदी, पिथौरा, बसना, तुमगांव, खरोरा, माना कैम्प, कुरा, चन्द्रखुरी, समोदा, राजिम, छुरा, फिगेंश्वर, कोपरा, देवभोग, कसडोल, पलारी, लवन, टुण्डा, रोहांसी, कोटा, बिल्हा, मल्हार, मरवाही, पथरिया शामिल है, जहां निर्वाचन किया जाएगा। सरगांव, बेरला, जरहागांव, धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, किरोड़ीमलनगर, पुसौर, बलौदा, खरौद, शिवरीनाराण, सारागांव, नवागढ़, राहौद, पामगढ़, नरियरा, डभरा, जैजैपुर, नयाबाराद्वार, अड़भार, चन्द्रपुर, पाली, छुरीकला, सीतापुर, लखनपुर, कुसमी, राजपुर, वाड्रफनगर, विश्रामपुर, प्रतापपुर, जरही, भटगांव, पटना, झगराखंड, खोंगापानी, नई लेदरी, जनकपुर, पत्थलगांव, कोतबा, बगीचा और कुनकुरी शामिल है, जहां निर्वाचन किया जाएगा।


इसी प्रकार जिला दुर्ग के नगरपालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 24 एवं वार्ड क्रमांक 35, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के वार्ड क्रं. 32 एवं नगरपालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 34 तथा बस्तर संभाग, जिला सुकमा में नगर पंचायत कोन्टा के वार्ड क्रमांक 13 में उप निर्वाचन संपन्न किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 192 नगरीय निकाय है, जिनमें से 19 नगरीय निकायों में वर्ष 2026 में चुनाव होना है, जिसमें 04 नगर निगम-नगरपालिक निगम बीरगांव, नगरपालिक निगम भिलाई, नगरपालिक निगम भिलाई-चरौदा तथा नगरपालिक निगम रिसाली शामिल है। इसी प्रकार 05 नगरपालिका परिषद, जिसमें नगरपालिका परिषद सारंगढ़, नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर, नगरपालिका परिषद शिवपुरचरचा, नगरपालिका परिषद जामुल एवं नगरपालिका परिषद खैरागढ़ शामिल है। इसी प्रकार 10 नगर पंचायत जिनमें नगर पंचायत बम्हीनीडीह, नगर पंचायत प्रेमनगर, नगर पंचायत शिवनंदनपुर, नगर पंचायत पलारी, नगर पंचायत मारो, नगर पंचायत घुमका, नगर पंचायत कोंटा, नगर पंचायत नरहरपुर, नगर पंचायत भैरमगढ़ तथा नगर पंचायत भोपालपट्टनम शामिल है, जहां 2026 में निर्वाचन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed