{"_id":"65d9e8ba032ff27ae60fea55","slug":"cg-news-saraiya-nagar-panchayat-gets-a-big-gift-one-crore-rupees-approved-for-manglik-bhavan-and-garden-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: सरिया नगर पंचायत को मिली बड़ी सौगात; मांगलिक भवन और उद्यान के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: सरिया नगर पंचायत को मिली बड़ी सौगात; मांगलिक भवन और उद्यान के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत
Sat, 24 Feb 2024 06:32 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 24 Feb 2024 06:32 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला स्थित सरिया नगर पंचायत में मांगलिक भवन और उद्यान के निर्माण के लिए एक करोड़ 20 लाख 13 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला स्थित सरिया नगर पंचायत में मांगलिक भवन और उद्यान के निर्माण के लिए एक करोड़ 20 लाख 13 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। राज्य नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की ओर से मंजूरी दे दी गई हैं। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद दोनों कार्यों के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं। डिप्टी सीएम साव ने दोनों कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण की ओर से सरिया नगर पंचायत में डॉ. बीआर अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन के लिए 73 लाख 73 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं उद्यान निर्माण के लिए 46 लाख 40 हजार रुपये की मंजूरी दिया गया है।
विज्ञापन
नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण की ओर से सरिया नगर पंचायत में डॉ. बीआर अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन के लिए 73 लाख 73 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं उद्यान निर्माण के लिए 46 लाख 40 हजार रुपये की मंजूरी दिया गया है।
विज्ञापन