{"_id":"668919aa8ae2122a8804b7de","slug":"cg-news-revenue-patwari-association-warned-to-go-on-indefinite-strike-from-july-8-over-32-point-demands-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: राजस्व पटवारी संघ ने 32 सूत्रीय मांगों को लेकर आठ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: राजस्व पटवारी संघ ने 32 सूत्रीय मांगों को लेकर आठ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
Sat, 06 Jul 2024 03:47 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:47 PM IST
सार
राजस्व पटवारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। किसानों के हित के लिए राज्य सरकार छह जुलाई से राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने जा रही है। दूसरी पटवारी संघ की मांग पूरी नहीं होने पर आठ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खेती-किसानी समस्याओं को देखते हुए राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने जा रही है। इसमें आम लोगों को नक्शा, खसरा, बंटाकन में होने वाली परेशानी को दूर की जाएगी। वहीं राजस्व पटवारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। किसानों के हित के लिए राज्य सरकार छह जुलाई से राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने जा रही है। दूसरी पटवारी संघ की मांग पूरी नहीं होने पर आठ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इसे लेकर सभी जिलाध्यक्षों की सहमति है।
पटवारी संघ ने मंत्री टंकराम वर्मा के नाम से ज्ञापन जारी किया है। उन्होंने 32 सूत्रीय मांग रखी है। इनमें ऑनलाइन काम के लिए आज तक कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं की मांग की गई है। दूसरी ओर ऑनलाइन एप भुइंया में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना करने की मांग की गई है। इस तरह से राजस्व मंत्री के समक्ष कुल 32 मांगें रखी गई है। उन्होंने दो दिनों के भीतर समाधान करने की मांग की है। मांग पूरा नहीं होने पर राजस्व पटवारी संघ आठ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।