{"_id":"6634b9f2f367d58eb1057510","slug":"cg-news-nabin-said-regarding-discord-in-congress-priyanka-why-silent-on-women-harassment-issue-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: कांग्रेस में भीतरघात को लेकर सियासत तेज; नबीन बोले- महिला उत्पीड़न मामले में क्यों मौन हैं प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: कांग्रेस में भीतरघात को लेकर सियासत तेज; नबीन बोले- महिला उत्पीड़न मामले में क्यों मौन हैं प्रियंका
Fri, 03 May 2024 03:48 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 03 May 2024 03:48 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और प्रदेश के स्थानीय नेता-प्रवक्ताओं के बीच विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और प्रदेश के स्थानीय नेता-प्रवक्ताओं के बीच विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरने का प्रयास कर रही है। बीजेपी लगातार विपक्षियों पर निशाना साध रही है। वहीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
प्रभारी नबीन ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेड़ा रायपुर कांग्रेस मुख्यालय में अपमान पर फूट-फूटकर रो रही हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि हमेशा की तरह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुप्पी साध रखी है। नबीन ने आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश के कुशासन के दौरान महिलाओं के साथ अत्याचार पर भी प्रियंका गांधी मौन रहीं थी। अब अपनी ही पार्टी में एक महिला के साथ बदसलूकी पर उनकी चुप्पी बता रही है कि महिलाओं का शोषण और अपमान कांग्रेस की परंपरा है।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा प्रभारी नितिन ने प्रियंका गांधी से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी महिला उत्पीड़न के मामले में क्यों मौन रहती हैं? जब उनके पार्टी के भीतर में ही इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।