फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: MP Deepak Baij targeted BJP, said- BJP only cheated farmers of Chhattisgarh

CG News: सांसद दीपक बैज ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- भाजपा ने छत्तीसगढ़ के किसानों से केवल छल ही किया

Wed, 29 Nov 2023 05:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 29 Nov 2023 05:54 PM IST
सार

CG News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने निशाना साधते हुए कहा कि धान और किसान भाजपा के लिए केवल चुनावी लिहाज से ही जरूरी है। जब-जब अवसर आया भाजपा ने किसानों से केवल छल ही किया है।

विज्ञापन
CG News: MP Deepak Baij targeted BJP, said- BJP only cheated farmers of Chhattisgarh
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने निशाना साधते हुए कहा कि धान और किसान भाजपा के लिए केवल चुनावी लिहाज से ही जरूरी है। जब-जब अवसर आया भाजपा ने किसानों से केवल छल ही किया है। 15 साल रमन राज के कुशासन में बोनस के नाम पर किसानों को ठगने वाले बीजेपी नेता, मोदी की गारंटी के नाम पर इस बार 3100 रुपया प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने का वादा अपने वचन पत्र में किए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी तो पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में बनारस से सांसद हैं, फिर वहां के किसानों को क्यों अपना धान 1200 से 1400 रुपया प्रति क्विंटल के दर पर बेचना पड़ रहा है? 

विज्ञापन


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी पूरे देश के प्रधानमंत्री है और केंद्र में उनकी सरकार है, यदि साहस है तो धान का एमएसपी 3100 रुपया प्रति क्विंटल घोषित करें, जिसका लाभ पूरे देश के किसानों को मिलेगा। अन्यथा बीजेपी नेता केवल चुनावी लाभ के लिए बोले गए अपने झूठ, राजनीतिक पाखंड और जुमलेबाजी के लिए छत्तीसगढ़ के किसानों से माफी मांगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की पहली और इकलौती सरकार है, जिसने लगातार किसान विरोधी निर्णय थोपे हैं। किसानों और राज्यों के आर्थिक हितों के खिलाफ केंद्रीय पूल में खरीदे जाने वाले चावल में लिमिट की बाध्यता लगाई है।
विज्ञापन


सांसद बैज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 2014 में देश के किसानों से वादा किया था स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार सी-2 फार्मूले पर 50 प्रतिशत लाभ के आधार पर एसपी तय करेंगे, 2022 तक किसानों की आय दुगनी होगी, किया उल्टे मोदी निर्मित महंगाई के चलते कृषि की लागत 3 गुना हो गई। किसानों से एमएसपी की कानूनी गारंटी का वादा भी देश के प्रधानमंत्री मोदी ने ही किया था वह भी जुमला हो गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि असलियत यही है कि केंद्र की मोदी सरकार को केवल अपने पूंजीपति मित्रों के लिए बनाए गए बड़े बड़े सायलो में रखें अनाज की चिंता है, पूंजीपति मित्रों के मुनाफे की चिंता है न कि किसानों की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद बैज ने कहा कि भूपेश सरकार ने किसानों से किया हर वादा निभाया है। न केवल कर्जमाफी बल्कि सिंचाई कर्ज भी माफ हुआ है। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था भी सतत लागू है। बीते पांच सालों  में भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों को 12 हजार करोड़ से अधिक की कृषि पंपों पर बिजली की सब्सिडी दी है। कांग्रेस सरकार ने किसानों का भरोसा कमाया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का किसान हितैषी होने का ढोंग केवल चुनावी है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के नेताओं को चुनावी झूठ और जुमलों के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed