{"_id":"6a493b383074df5cce06a30b","slug":"cg-news-kawardha-forest-department-seven-accused-arrested-for-poaching-a-male-chital-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवर्धा में वन विभाग की बड़ी कामयाबी: नर चीतल का शिकार कर बांट रहे थे मांस, सात आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवर्धा में वन विभाग की बड़ी कामयाबी: नर चीतल का शिकार कर बांट रहे थे मांस, सात आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
Sat, 04 Jul 2026 10:27 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:27 PM IST
सार
Kawardha News: छत्तीसगढ़ में वन, वन्यजीव और जैव विविधता के संरक्षण के लिए वन विभाग लगातार कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kawardha News: छत्तीसगढ़ में वन, वन्यजीव और जैव विविधता के संरक्षण के लिए वन विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में कवर्धा परियोजना मंडल ने नर चीतल के अवैध शिकार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
वन विकास निगम के बोड़ला परियोजना परिक्षेत्र के भलपहरी बीट स्थित जंगल में शिकारियों ने जाल बिछाकर लगभग तीन वर्ष के नर चीतल का शिकार किया। इसके बाद उसके मांस को पकाकर आपस में बांटने की तैयारी की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर वन विकास निगम की टीम ने तत्काल योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी और सभी सात आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शिकार में प्रयुक्त सामग्री और चीतल का मांस जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 500 ग्राम पका हुआ चीतल का मांस, नायलॉन की रस्सी, तीन कुल्हाड़ियां, स्टील के तार एवं लकड़ी से बने फंदे तथा खून से सना थैला बरामद कर जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सघन निगरानी और गश्त से मिल रही सफलता
वन विभाग और वन विकास निगम की टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा विशेष निगरानी अभियान चलाने के कारण वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है। विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से अवैध शिकार करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।