{"_id":"65a25abff2b6ecf373049005","slug":"cg-news-finance-minister-op-chaudhary-reviewed-budget-of-health-department-gave-instructions-to-the-official-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की स्वास्थ्य विभाग के बजट की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की स्वास्थ्य विभाग के बजट की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Sat, 13 Jan 2024 03:11 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:11 PM IST
सार
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के बजट की समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से सभी मंत्री और उनके विभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक लगातार चल रही है। इसी क्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के बजट की समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन
यह बैठक महानदी भवन, मंत्रालय में वित्त और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ली। इस दौरान मंत्री चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
बैठक में अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्लई, वित्त सचिव अंकित आनंद , संचालक बजट शारदा वर्मा, संचालक आयुष इफ्फत आरा, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ऋतुराज रघुवंशी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन