{"_id":"660bf4d8f594a6614d079054","slug":"cg-news-complaints-received-through-election-commission-s-c-vigil-app-resolved-action-on-197-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: चुनाव आयोग की सी-विजिल एप से मिली शिकायतों का हुआ निराकरण; अब तक 197 शिकायतों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: चुनाव आयोग की सी-विजिल एप से मिली शिकायतों का हुआ निराकरण; अब तक 197 शिकायतों पर हुई कार्रवाई
Tue, 02 Apr 2024 05:37 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 02 Apr 2024 05:37 PM IST
सार
भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप (सिटिजन विजिल एप) पर छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों से मिल रही शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। एक अप्रैल तक सी-विजिल एप के माध्यम से मिली 197 शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम नागरिकों से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें सी- विजिल एप के माध्यम से मिल रही हैं। सी-विजिल पर मिलने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अलग से नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले स्वयं प्रतिदिन मिलने वाली शिकायतों पर हुई कार्रवाई की निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
इन माध्यमों से कर सकेंगे शिकायत
आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्मित सी-विजिल एप को और भी सशक्त बनाया गया है। अब आम नागरिक आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत लाइव फोटोग्राफ और वीडियो के साथ-साथ ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
शिकायत करने की प्रक्रिया
गूगल प्ले स्टोर से सी-विजील एप डाउनलोड करें। नागरिक या तो मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लाग-इन कर सकते हैं या गुमनाम रूप से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का फोटो, वीडियो, ऑडियो कैप्चर करें। पहले से रिकार्ड किए गए फोटो, वीडियो, ऑडियो मान्य नहीं होगा। घटनास्थल की लोकेशन दर्ज करें। सभी अनिवार्य फील्ड दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता की पहचान रहेगी गुप्त
सी-विजिल शिकायतकर्ता को फोन नंबर और अपनी पहचान को गुप्त रखते हुए भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान करता है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत पर की गई कार्यवाही को ट्रैक कर सकते हैं। इस एप्लिकेशन के माध्यम से नागरिकों की शिकायत पर पूरी कार्रवाई 100 मिनट से पहले की जाती है।