फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Chhattisgarh every village People are reaching Ayodhya to Shri Ramlala darshan

CG News: श्रीरामलला तीर्थ योजना को लेकर लोगों में भारी उत्साह, कहा- हमारी सपनों को पूरा कर रही राज्य सरकार

Thu, 15 Feb 2024 03:37 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 15 Feb 2024 03:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में श्रीराम लला के दर्शन को लेकर उत्साह का माहौल है। इस उत्साह और उमंग के साथ राजधानी रायपुर से बसंत पंचमी के दिन रायपुर संभाग के 1344 राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
CG News: Chhattisgarh every village People are reaching Ayodhya to Shri Ramlala darshan
श्रीराम लला के दर्शन करने छत्तीसगढ़ से पहुंच रहे श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में श्रीराम लला के दर्शन को लेकर उत्साह का माहौल है। इस उत्साह और उमंग के साथ राजधानी रायपुर से बसंत पंचमी के दिन रायपुर संभाग के 1344 राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। महासमुंद जिले के नवा गांव से पहली बार अयोध्या जा रहे देवांग सिंह पटेल ने कहा कि हमने कभी सोचा नहीं था कि जहां राम जी ने जन्म लिया है, जो राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की नगरी है। उस अयोध्यापुरी में जाना होगा। उन्होंने मानस की चौपाई पढ़ते हुए भाव विभोर होकर कहा कि राम जी के नाम से ही सारे संशय दूर हो जाते हैं। हमारा भाग्य है कि जहां देवताओं ने जन्म लिया उस अयोध्या धाम में दर्शन करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


महासमुंद जिले के चिरको पंचायत के सरपंच हरिराम पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ग्राम पंचायत चिरको के निवासियों की ओर से धन्यवाद देते हुए बताया कि उनके गांव में रामलला के दर्शन को लेकर बहुत उत्साह है। छत्तीसगढ़ में रामलला भांचा राम के रूप में पूजे जाते है। इस बार उनके गांव से 6 लोग दर्शन के लिए जा रहे हैं। उनके साथ चिरको पंचायत के लोकनाथ साहू, नीता पटेल, गोदावरी साहू, ताम्रध्वज ने भी अयोध्या धाम ले जाकर भांचा राम के दर्शन कराने के लिए सीएम साय का आभार जताया। गोदावरी साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे हैं, इससे बहुत अच्छा लग रहा है। 
विज्ञापन


ग्राम पटेवा के आनंद राम पटेल ने बताया कि 500 साल के बाद भगवान राम अपने स्थान पर विराजे हैं। इससे पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देश में फिर से आस्था का वातावरण है। इससे देश में सुख, शांति आएगी। लोग फिर अपनी संस्कृति की ओर जाएंगे। समाज में उन्नति होगी और सभी लोगों के मन में शांति और पवित्रता की भावना आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed