फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Before the election, police organised a parade 100 Rogue in Raipur

CG News: चुनाव से पहले पुलिस ने लगाई 100 से अधिक गुंडे बदमाशों की परेड, शांति व्यवस्था बनाए रखने की दी समझाइश

Thu, 19 Oct 2023 07:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 19 Oct 2023 07:17 PM IST
सार

CG News: रायपुर में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के गुंडे निगरानी बदमाशों को समझाइश दी है। थानों से थाना प्रभारी ने 100 से अधिक गुंडे बदमाशों की परेड ली है।

विज्ञापन
CG News: Before the election, police organised a parade 100 Rogue in Raipur
चुनाव से पहले पुलिस ने लगाई 100 से अधिक गुंडे बदमाशों की परेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने 100 से अधिक गुंडे बदमाशों की परेड ली है। रायपुर में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के गुंडे निगरानी बदमाशों को समझाइश दी है। थानों से थाना प्रभारी ने 100 से अधिक गुंडे बदमाशों की परेड ली है। इसके साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी है। 
विज्ञापन


नवरात्रि त्यौहार ध्यान में रखते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के गुंडा/निगरानी बदमाशों सहित अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर कार्रवाई करने के सिंह दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने बदमाश की परेड लेकर उनको समझाइश दी है कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। 
विज्ञापन


पुलिस जब भी उन्हें थाना में उपस्थित होने कहा जाता है, तो वे तत्काल उपस्थित होवें। इसके साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। कुछ सक्रिय गुंडा बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई भी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed