फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Amit Shah Chhattisgarh visit on two days from 23 august 2024, meeting with Naxal affected states

CG News: दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह; नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ लेंगे बैठक

Tue, 20 Aug 2024 04:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 04:17 PM IST
सार

Amit Shah Chhattisgarh visit: केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने का ऐलान कर चुकी है। इस कड़ी में पार्टी अपनी रणनीति को आगे बढ़ा रही है। 

विज्ञापन
CG News: Amit Shah Chhattisgarh visit on two days from 23 august 2024, meeting with Naxal affected states
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 Amit Shah Chhattisgarh visit: केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने का ऐलान कर चुकी है। इस कड़ी में पार्टी अपनी रणनीति को आगे बढ़ा रही है। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। शाह 23 अगस्त की शाम को रायपुर पहुंचेंगे। 24 और 25 को बैठक लेने के बाद 25 की शाम को वापस दिल्ली चले जाएंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री शाह 23 नक्सल को प्रभावित सात राज्यों के मुख्य सचिव, डीजीपी और अधिकारियों के साथ तीन अलग-अलग बैठक लेंगे। इसके साथ ही बैठक में अर्द्धसैनिक बलों के ऑफिसर भी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी। उनके दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन


25 अगस्त को सहकारिता विभाग की बैठक लेंगे और इसी के साथ ही उनका छत्तीसगढ़ दौरा खत्म होगा। केंद्रीय गृहमंत्री पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा भी कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री शाह ने बीजेपी की सरकार बनने के बाद तीन साल में प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराने ऐलान किया था। हालांकि राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने जनवरी 2024 में अपने पिछले छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राज्य पुलिस और प्रदेश में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बल सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली थी। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान को लेकर कुछ लक्ष्य निर्धारित किए थे। इसके अनुसार इस बैठक में भी इसी मुद्दे पर समीक्षा की जा सकती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed