फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Nagriya Nikay Chunav: BJP says on Congress for Manifesto

CG Nikay Chunav: पोस्टर जारी कर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोली- जनता से डरी कांग्रेस,नहीं मांगे सुझाव

Thu, 23 Jan 2025 04:38 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 04:38 PM IST
सार

CG Nagriya Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि इस बार कांग्रेस जनता से डरी हुई है, इसलिये घोषणा पत्र के लिए सुझाव नहीं मांगे हैं।

विज्ञापन
CG Nagriya Nikay Chunav: BJP says on Congress for Manifesto
पोस्टर जारी कर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि इस बार कांग्रेस जनता से डरी हुई है, इसलिये घोषणा पत्र के लिए सुझाव नहीं मांगे हैं। केवल कार्यकर्ताओं से ही सुझाव लिया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में चर्चा में कहा कि 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने बढ़-चढ़ कर घोषणा पत्र में जनता से सुझाव लेने की बात को प्रचारित किया था। इसके लिए बाकायदा टीएस बाबा जगह-जगह घूमे थे, लेकिन इस बार नगरीय निकाय के चुनावों में  कांग्रेस ने जनता से दूरी बना ली है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जनता से भाग रहे हैं। जनता के बीच जाने से डर रही है। उन्होंने कहा कि अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हो गया है, लेकिन उसमें जनता की सोच, जनता के मांग, जनता का संकल्प नहीं है आखिर कांग्रेस ने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब सीधा सा है  कि कांग्रेस किस मुंह से जनता के पास जाती।
विज्ञापन





भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले पांच साल सरकार चलाते कांग्रेस ने जिस प्रकार जनता के सपनो को कुचला, अब वह जनता के बीच जाने से घबरा गई है। कांग्रेस का विजन केवल भ्रष्टाचार है, कांग्रेस का संकल्प केवल कुशासन है। ये कांग्रेस भी जानती है और जनता भी जान गई है। इसीलिए कांग्रेस ने जनता से सुझाव नहीं मांगे। दीपक बैज बताए जनता से इतना क्यों डर रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने साल 2023 में जनता से सुझाव मांगे जनता के सुझावों से अपना संकल्प पत्र बनाया और एक साल में उसे पूरा भी किया। इसीलिए भाजपा अब फिर जनता के बीच जा रही है और कल इसके लिए whatsapp नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com यानि मोर सुझाव ऐट जी मेल डॉट कॉम भी जारी किया गया है। प्रेस ब्रीफ मेंअनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम , प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed