फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Nabin counterattack on Charan Das Mahant statement; BJP leaders said- I am Modi family

CG: चरण दास महंत के बयान पर नबीन का पलटवार; BJP नेताओं ने कहा- मै हूं मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मारो

Wed, 03 Apr 2024 01:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Apr 2024 01:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था, जिसे लेकर अब भाजपा चुनाव आयोग में शिकायत करेगी।

विज्ञापन
CG: Nabin counterattack on Charan Das Mahant statement; BJP leaders said- I am Modi family
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था, जिसे लेकर अब भाजपा चुनाव आयोग में शिकायत करेगी। महंत के इस बयान के बाद भाजपा नेता लगातार पलटवार कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन बयान का पलटवार करते हुए मंहत और कांग्रेस पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के बयान पर प्रभारी नितिन नबीन ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता माफ नहीं करेगी, करारा जवाब देगी, देश के प्रधानसेवक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देश और छत्तीसगढ़ की जनता को मंजूर नहीं। उन्होंन कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करने का और उन्हें गालियां देने का कांग्रेस का पुराना इतिहास है।
विज्ञापन


कांग्रेस को जनता सिखाएगी सबक- नबीन 
इतिहास इस बात का भी गवाह है कि कांग्रेस ने जितनी गालियां पीएम मोदी को दी है। जनता ने उसे गहना बनाया है। कांग्रेस को सबक सिखाया है। उन्होंने इस बयान को हिंसक, भड़काऊ और उग्र बयान बताया है। उन्होंने आगे कहा कि देश की संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ने वाला बयान है। जनता अपनी प्रिय प्रधानसेवक के लिए इस प्रकार ने बयान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस को सबक सिखायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब-जब अमर्यादित बयान दिया, तब जनता ने जवाब दिया
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने कहा कि मैं भी हूं मोदी का परिवार और कांग्रेस नेताओं को कहना चाहता हूं कि पहली लाठी मुझे मारो। जिस प्रकार का अमर्यादित बयान कांग्रेस नेताओं ने किया है। उनको मालूम नहीं कि उनके इतिहास में जब बयान दिया। पीएम मोदी ने उसको गहने की रूप में स्वीकार किया और देश की जनता ने जवाब दिया। अब नेता प्रतिपक्ष चरण दास ने अमर्यादित बयान दिया है। उस बयान पर छत्तीसगढ़ की जनता जवाब देगी। जनता उन्हें सबक सिखाएगी और सजा देगी। 


मैं भी हूं मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मारो- डिप्टी CM शर्मा
महंत के बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि मैं भी हूं मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मारो। जिस तरह नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने बयान बाजी की है मैं उसका घोर निंदा करता हूं और यह भी कहता हूं कि उनको सचेत रहना चाहिए। पूरे ताकत के साथ इस बयान का जवाब दिया जाएगा। जब-जब मोदी के सन्दर्भ में कहा गया, तब-तब जनता ने उन्हें जवाब दे दिया। इस बार जब छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया है उस पर छत्तीसगढ़ की जनता जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed