{"_id":"6639f80972119649bd01a299","slug":"cg-loksabha-election-2024-divisional-commissioner-dr-alang-and-collector-gaurav-singh-voted-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: संभागायुक्त डॉ अलंग और कलेक्टर गौरव ने सपरिवार किया मतदान, लोगों को दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: संभागायुक्त डॉ अलंग और कलेक्टर गौरव ने सपरिवार किया मतदान, लोगों को दिया संदेश
Tue, 07 May 2024 03:15 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 07 May 2024 03:15 PM IST
सार
लोकसभा निर्वाचन के तहत रायपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज सपत्नीक पुरैना मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाला। उन्होंने पुरैना प्राथमिक शाला भवन में स्थापित मतदान केंद्र में सुबह सबसे पहले पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
संभागायुक्त डॉ अलंग और कलेक्टर गौरव ने सपरिवार किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा निर्वाचन के तहत रायपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज सपत्नीक पुरैना मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाला। उन्होंने पुरैना प्राथमिक शाला भवन में स्थापित मतदान केंद्र में सुबह सबसे पहले पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान डॉ अलंग की पत्नी सुमिता अलंग ने भी वोट मतदान किया। संभागायुक्त ने मतदान के बाद सेल्फ़ीज़ोन में सपत्नीक फोटो भी ली।
विज्ञापन
डॉ अलंग ने सभी मतदाताओं से मतदान की अपील भी की है। उन्होंने मतदान केंद्र पर लोगों से बात की और केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मतदान करने आये लोगों ने छाया, पानी, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, मतदाताओं को बैठने की व्यवस्था की सराहना संभागायुक्त से की।
विज्ञापन
रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बीपी पुजारी स्कूल में पहुंचे और सबसे पहले मतदान किया। साथ में उनकी पत्नी डॉ. सुनीता सिंह ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए मतदान किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पोल डे कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 52 में सचिव डॉक्टर एस भारती दासन ने अपनी पत्नी मेनका के साथ के मतदान किया। सचिव अविनाश चंपावत ने भी उनकी पत्नी नेहा चम्पावत के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स कॉलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया। सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।