{"_id":"6639fd1b2eff6b0f6500da29","slug":"cg-loksabha-election-2024-chhattisgarh-governor-vishwabhushan-harichandan-voted-with-his-family-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Loksabha election 2024: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सपरिवार किया मतदान, लोगों से की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Loksabha election 2024: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सपरिवार किया मतदान, लोगों से की अपील
Tue, 07 May 2024 03:38 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 07 May 2024 03:38 PM IST
सार
रायपुर लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मतदान किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सपरिवार किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मतदान किया है। उन्होंने अपनी पत्नी सुप्रभा हरिचंदन के साथ सिहावा भवन सिविल लाइन स्थित आदर्श मतदान केंद्र 170 पहुंच कर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए। मतदान के बाद राज्यपाल ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई।
विज्ञापन