{"_id":"66050f6f810d24ee470022bc","slug":"cg-loksabha-election-2024-12-candidates-filed-nomination-for-bastar-second-phase-notification-today-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Loksabha Election 2024: बस्तर के लिए 12 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, दूसरे चरण के लिए अधिसूचना आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Loksabha Election 2024: बस्तर के लिए 12 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, दूसरे चरण के लिए अधिसूचना आज से
Thu, 28 Mar 2024 12:04 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:04 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होना है। प्रथम चरण में केवल बस्तर लोकसभा क्षेत्र चुनाव होगा। प्रथम चरण चुनाव के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
ग्राफिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होना है। प्रथम चरण में केवल बस्तर लोकसभा क्षेत्र चुनाव होगा। प्रथम चरण चुनाव के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पहला चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी। वहीं 30 मार्च तक नाम वापसी करा सकते हैं। प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए 28 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। द्वितीय चरण में महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिल करने की आखरी तारीख 4 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी। नाम वापस की अंतिम तिथि 8 अप्रैल को है। द्वितीय चरण के लिए मतदान तिथि 26 अप्रैल है।