फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG liquor scam: EOW files new supplementary charge sheet against 6 accused presents 7,000-page report in court

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: EOW ने 6 आरोपियों पर दाखिल किया नया पूरक चालान, 7 हजार पन्नों की रिपोर्ट कोर्ट में पेश

Wed, 26 Nov 2025 04:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 26 Nov 2025 04:17 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ACB/EOW की विशेष अदालत में छठवां पूरक चालान जमा किया है।

विज्ञापन
CG liquor scam: EOW files new supplementary charge sheet against 6 accused presents 7,000-page report in court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ACB/EOW की विशेष अदालत में छठवां पूरक चालान जमा किया है। लगभग सात हजार पन्नों की इस विस्तृत रिपोर्ट में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, अतुल सिंह, मुकेश मनचंदा, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित और दीपेंद्र चावड़ा को आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी का मानना है कि यह चालान मामले को आगे निर्णायक मोड़ पर ले जाएगा।
विज्ञापन


इस घोटाले की मुख्य जांच ईडी (ED) कर रही है। ईडी द्वारा दर्ज कराई गई FIR में अनुमान लगाया गया है कि कुल भ्रष्टाचार की राशि 3,200 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। घोटाले में कई नेताओं, आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारियों की भूमिका सामने आई है। ईडी के अनुसार तत्कालीन शासनकाल में IAS अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की अगुवाई में एक संगठित नेटवर्क के जरिए अवैध लाभ कमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed