{"_id":"68dfaed1bf722bfadf0e3465","slug":"cg-health-news-three-new-medical-colleges-open-in-chhattisgarh-rs-1077-crore-approved-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे तीन नए मेडिकल कॉलेज; 1077 करोड़ रु स्वीकृत, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे तीन नए मेडिकल कॉलेज; 1077 करोड़ रु स्वीकृत, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जताया आभार
Fri, 03 Oct 2025 04:39 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 03 Oct 2025 04:39 PM IST
सार
CG Health news: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर चिकित्सा सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
CG Health news: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर चिकित्सा सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर राज्य में तीन नए चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग को 1 हजार 77 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और मनेन्द्रगढ़ में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिये बड़ी घोषणा की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज के लिए 357.25 करोड़ रुपए, कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए 357.25 करोड़ रुपए और मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए 362.57 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। यह स्वीकृति मेडिकल कॉलेजों के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए प्रदान की गई है। इससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
इन शहरों में खुलेंगे तीन नये शासकीय मेडिकल कॉलेज
- जांजगीर-चांपा
- कबीरधाम
- मनेन्द्रगढ़