{"_id":"667448aba8ec637aa1088f9d","slug":"cg-former-cm-post-on-farming-minister-kedar-said-people-bhupesh-and-congress-happy-with-vishnu-governance-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: पूर्व सीएम के खेती की पोस्ट पर मंत्री केदार बोले- विष्णु के सुशासन में जनता, भूपेश के साथ कांग्रेसी भी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पूर्व सीएम के खेती की पोस्ट पर मंत्री केदार बोले- विष्णु के सुशासन में जनता, भूपेश के साथ कांग्रेसी भी खुश
Thu, 20 Jun 2024 08:50 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 20 Jun 2024 08:50 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से जनता और किसान बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
मंत्री केदार कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने से जनता और किसान बहुत खुश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक ट्वीट का हवाला देते हुए कश्यप ने कहा कि जनता तो जनता, विपक्ष के नेता और कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने धान की खेती करते हुए बहुत हर्ष के साथ एक पोस्ट किया है, जिसमें वह बहुत खुश दिख रहे हैं।
प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि बघेल को भी अब धान की कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगी और वह भी चार किश्तों में नहीं मिलेगी, बल्कि एकमुश्त मिलेगी। इसी प्रकार धान की खरीदी कांग्रेस की तरह 15 क्विंटल नहीं, बल्कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ की जा रही है। यही तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन है जिसमें जनता के साथ-साथ विपक्ष के कांग्रेस के नेता यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री भी प्रसन्न हैं।
मंत्री कश्यप ने कहा कि भूपेश बघेल ने बड़े हर्ष के साथ धान की खेती की तैयारियों का जायजा लिया है। ऐसा हो भी क्यों न, आखिरकार उन्हे भी पूरे 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत मिलेगी। अब कांग्रेस की सरकार तो चली गई और विष्णु के सुशासन में सब खुश हैं। उन्होंने कहा कि बघेल भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ चाहे जितना अनर्गल प्रलाप करके प्रदेश में अपने राजनीतिक झूठ का रायता फैलाएँ, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार के किसान हित के फैसलों का लाभ बघेल को भी उतना ही मिला है और आगे भी मिलेगा, जितना प्रदेश के किसानों के भाजपा की सरकार से मिला है। मंत्री कश्यप ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने नए कार्यकाल के कामकाज की शुरुआत ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फाइल को हस्ताक्षरित करके की और महज 11-12 दिनों में किसान सम्मान निधि जारी करने के साथ ही केंद्र सरकार ने धान समेत तमाम फसलों के समर्थन मूल्य में इजाफा करके किसानों के चेहरों पर खुशहाली की रौनक ला दी है।