फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Electoin 2023: Johar Chhattisgarh Party released second candidates list

CG Electoin 2023: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, अमित बघेल धरसींवा से लड़ेंगे

Thu, 26 Oct 2023 11:46 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 26 Oct 2023 11:46 AM IST
सार

CG Electoin 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (जेसीपी) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले जेसीपी ने 24 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी की थी।

विज्ञापन
CG Electoin 2023: Johar Chhattisgarh Party released second candidates list
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (जेसीपी) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले जेसीपी ने 24 अक्टूबर को पहली लिस्ट जारी की थी, इसमें 31 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसके साथ ही पार्टी ने 44 बिंदुओं पर घोषणा पत्र भी जारी की थी।

विज्ञापन


जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल का भी नाम शामिल है। वे धरसींवा विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही दुर्ग ग्रामीण से कामेश साहू को टिकट मिला है। जेसीपी ने अब तक कुल 36 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दी है। 
विज्ञापन


पार्टी ने 44 बिन्दुओं पर अपना घोषणा पत्र भी जारी किया था। इस दौरान पार्टी ने कहा था कि धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3200 रुपए करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ियों को आर्थिक सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली सूची में 31 प्रत्याशियों के लिस्ट में पाटन से मघुकांत साहू, कसडोल से डॉ. देवेश वर्मा, राजनांदगांव से मनीष देवांगन को टिकट दिया गया है। इस पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी है।

यहां देखें जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दूसरी लिस्ट

  1. पाली-तानाखार से  शिवराज सिंह पैकरा
  2. जांचगीर चांपा से बीना साहू
  3. धरसीवां से अमित बघेल
  4. संजारी बालोद से चंद्रभान साहू
  5. दुर्ग ग्रामीण से कामेश साहू

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed