फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Observers are being given training for counting

CG Election 2023: काउंटिंग के लिए आब्जर्वर को दी जा रही ट्रेनिंग, 3 दिसंबर को होगी मतगणना

Tue, 28 Nov 2023 12:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 28 Nov 2023 12:09 PM IST
सार

CG Election 2023: आज बुधवार को मतगणना में ड्यूटी लगे सुपर वाइजर, सहायक और माइक्रो आब्जर्वर सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो भागों में बांटा गया है। वहीं 3 दिसंबर को सेजबहार शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना होनी है। 
 

विज्ञापन
CG Election 2023: Observers are being given training for counting
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म होने के बाद सभी प्रदेशवासियों को 3 दिसंबर का इंतजार है। जनता समेत नेता सभी मतगणना का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव आयोग भी 3 दिसंबर के लिए तैयारी कर रही है। आज बुधवार को मतगणना में ड्यूटी लगे सुपर वाइजर, सहायक और माइक्रो आब्जर्वर सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो भागों में बांटा गया है। वहीं 3 दिसंबर को सेजबहार शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना होनी है। 

विज्ञापन


रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन के मतगणना के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आज 28 नवंबर को आयोजित की गई है। सीयू से मतगणना में ड्यूटी लगे सुपर वाइजर, सहायक और माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण 28 नवंबर को 11 बजे से रविशंकर विश्वविद्यालय में होगा। इसके साथ ही डाक मतपत्र की गणना करने वाले सुपरवाइजर, सहायक और माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण 28 नवंबर को ही 3:30 बजे से रेड क्रॉस मीटिंग हाल में आयोजित होगा। 
विज्ञापन


दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने 3 दिसंबर को होने वाले गिनती के लिए मतगणना एजेंट्स को ट्रेनिंग देगी। इसके लिए सभी एजेंट्स को इसकी जानकारी दे दी गई है। मतगणना के समय सभी अभिकर्ता को अलर्ट रहने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश से मास्टर ट्रेनर सभी एजेंट्स प्रशिक्षण दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारी को लेकर सभी जिला संगठन मुख्यालय में विधानसभा वार मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण देने निर्देश दिए हैं। 27 नवंबर से 30 नवंबर तक मतगणना अभिकर्ता ट्रेनिंग कार्यक्रम होंगे। मतगणना अभिकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के लिए प्रदेश से मास्टर ट्रेनरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो विधानसभावार मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना से संबंधित जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed