फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Goods and money worth 38 crore seized, Rs 10 crore cash recovered in CG

CG Election 2023: 38 करोड़ का सामान और पैसे जब्त, 10 करोड़ नगद बरामद, छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई

Tue, 31 Oct 2023 07:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 31 Oct 2023 07:05 PM IST
सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू होने के बाद आबकारी विभाग अवैध शराब की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान चला रही है। इसके साथ ही कड़ी कार्रवाई भी कर रही है।

विज्ञापन
CG Election 2023: Goods and money worth 38 crore seized, Rs 10 crore cash recovered in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू होने के बाद आबकारी विभाग अवैध शराब की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान चला रही है। इसके साथ ही कड़ी कार्रवाई भी कर रही है। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों ने कुल 38.35 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त की है। इसके साथ ही कुल 10 करोड़ से अधिक रुपए जब्त की है। 90 लाख रुपए से अधिक की शराब जब्ती की गई है। 

विज्ञापन


आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 29 अक्टूबर तक की स्थिति में 38 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की अवैध रुपए और वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें दस करोड़ 11 लाख रुपए की नगद राशि भी शामिल हैं। 30 हजार 840 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 90 लाख 87 हजार 532 रुपए है। सघन जांच अभियान के दौरान 14 करोड़ 82 लाख 76 हजार रुपए कीमत के 184 किलोग्राम से अधिक कीमती सोने-चांदी भी जब्त की गई है। इसके साथ ही सामग्रियां जिनकी कीमत 9 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक है। उसे जब्त भी किया गया है। 
विज्ञापन

 

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने चुनावी समय में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन और संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों की सघन जांच की कार्रवाई लगातार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed