फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Congress allegation on Ravi Shankar prasad statement

रविशंकर के बयान पर कांग्रेस का आरोप: कहा- अपने मंत्रिमंडल के भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं कराती मोदी सरकार?

Fri, 13 Oct 2023 11:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 11:36 PM IST
सार

CG Chunav: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के बयान पर पटवार किया है।

विज्ञापन
CG Election 2023: Congress allegation on Ravi Shankar prasad statement
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते कांग्रेसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के बयान पर पटवार किया है। राजीव भवन में पत्रवार्ता में बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की रमन सरकार और अपने मंत्रिमंडल के भ्रष्टाचार की जांच क्यों मोदी सरकार क्यों नहीं कराती है? रमन सिंह के और उनके मंत्रियों के 1 लाख करोड़ के घोटाले पर क्यों चुप है रविशंकर प्रसाद। 36 हजार करोड़ के नान घोटाले और 6200 करोड़ के चिटफंड घोटाले और पनामा पेपर घोटाले पर मोदी सरकार जांच क्यों नहीं करवाती?
विज्ञापन


एआईसीसी संचार विभाग की कोआडिनेटर राधिका खेरा ने कहा कि आज रविशंकर प्रसाद छत्तीसगढ़ पधारे हैं , उनका स्वागत है। पितृपक्ष अभी चल रहा है। दावा करते हुए कहा कि हार सामने देखकर उनको उनके पूर्वज दिखाई दे रहे हैं और जोगी जी बहुत याद आ रहे हैं जो उनके बी टीम के मुखिया थे। बड़ी याद आ रही है उनको। 3 दिसंबर को उनका काल आता हुआ दिखाई दे रहा है। वो जोगी जी याद आ रहे जब रमन सिंह को 20 साल पहले सरकार मिली थी विरासत में कांग्रेस में। नक्सलवाद दक्षिण बस्तर के 2 ब्लॉक तक सीमित था। आरोप लगाते हुए कहा कि 15 साल में रमन सिंह के कुशासन में नक्सलवाद 14 जिलों में फैला दिया। किसी भी प्रदेश के मुखिया के लिये बड़ी शर्म की बात है कि उनका खुद का गृह क्षेत्र और जहां से वो चुनाव लड़ते हैं वो नक्सल क्षेत्र से घिर गये। बात करते है कि यहां पर आतंक चल रहा है। जो उनको विरासत में मिला उनको वो संभाल नहीं पाये। छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के हवाले कर दिया। उनको सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं। 5 साल पहले तक जब कांग्रेस की सरकार नहीं थी, जब रमन सिंह की सरकार थी तो छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पहचाना जाता था। आज छत्तीसगढ़ की पहचान होती है आज धान से, धनी किसान के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


'पीएम मोदी ने गंगा में टैक्स लगा दिया'
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये बार-बार सनातन की बात करते हैं। मोदी ने कहा था मां गंगा ने बुलाया है। उसी मां गंगा में टैक्स लगा दिया। रविशंकर ने कुछ महीनों पहले कहा था कि मोदी ने यूक्रेन और रूस युद्ध विराम करा दिया। पहले अपना घर संभाल लें। छत्तीसगढ़ बहुत मजबूत हाथों में है। कांग्रेस के हाथों में है। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, संयुक्त महासचिव अजय साहू, प्रवक्ता मणी वैष्णव, ऋषभ चंद्राकर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए बीेजेपी से पूछे 9 सवाल
  1. रमन सिंह के और उनके मंत्रियों के 1 लाख करोड़ के घोटाले पर क्यों चुप हैं रविशंकर प्रसाद? बतायें 36000 करोड़ के नान घोटाले और 6200 करोड़ के चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर घोटाले पर मोदी सरकार जांच क्यों नहीं करवाती?
  2. अडानी के घोटालों पर क्यों मौन हैं? देश आज भी जानना चाहती है अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके लगे हैं?
  3.  भाजपाई खुद को सनातनी बताते हैं तो बतायें 15 सालों में माता कौशल्या के मंदिर और राम वन गमन पथ को उपेक्षित क्यों रखा? राम वन गमन पथ को क्यों नहीं बनाया?
  4. महादेव एप पर केंद्र सरकार बैन क्यों नहीं लगाती? महादेव एप पर कार्यवाही करने गयी छत्तीसगढ़ सरकार को योगी सरकार ने मुकदमा क्यों दर्ज किया? आरोपियों को क्यों बचाया? महादेव एप पर कार्यवाही तो अकेले छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है।
  5.  भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता जो एक राज्य में महत्वपूर्ण पद पर है, जो छत्तीसगढ़ से आते हैं। उनका महादेव एप के सरगना और उसके सहयोगी से क्या संबंध हैं?
  6. लाख प्रधानमंत्री आवास को मोदी सरकार ने क्यों रोका था? जिसके कारण भूपेश सरकार को ग्रामीण आवास योजना शुरू करना पड़ा और आवासहीनों के खाते में पहला किश्त भी डाल दिया।
  7.  भाजपा बतायें वह जातीय जनगणना के पक्ष में है या खिलाफ में? भाजपा देश की जनगणना क्यों नहीं करवा रही है?
  8. केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से चावल लेने का कोटा क्यों घटाया? 86 लाख की एमओयू करके उसे 61 लाख क्यों किया?
  9.  भाजपा ने राजभवन में ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को रोकने का षड़यंत्र किया, जिसमें एसटी को 32 प्रतिशत, एससी को 13 प्रतिशत, आर्थिक पिछड़े को 4 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed