फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: CM Bhupesh baghel taunt on BJP for second candidates list

CG Election: सीएम भूपेश ने कसा तंज; कहा- हारे हुए लोगों पर दांव लगा रही बीजेपी, उनके पास कोई नया चेहरा नहीं

Wed, 11 Oct 2023 12:04 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 12:04 AM IST
सार

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में दो सांसदों और एक केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को टिकट दिए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री को दूसरे लोकसभा से टिकट दे रहे हैं।

विज्ञापन
CG Election 2023: CM Bhupesh baghel taunt on BJP for second candidates list
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में दो सांसदों और एक केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को टिकट दिए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री को दूसरे लोकसभा से टिकट दे रहे हैं। वह सरगुजा से सांसद हैं, लेकिन कोरबा से टिकट दिया गया। इसी तरह विष्णुदेव साय पत्थलगांव रहते हैं, तो उन्हें कुनकुरी से टिकट दिया गया। गोमती साय कुनकुरी रहती हैं तो उन्हें पत्थलगांव से टिकट दिया गया है। ओपी चौधरी खरसिया से पलायन कर गए। बीजेपी हारे हुए लोगों पर दांव लगा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने जिसको बहुत पहले ही नकार दिया था, उसे दोबारा टिकट दिया गया है। चाहे वो अमर अग्रवाल हो या राजेश मूणत या प्रेमप्रकाश पांडे सभी पर भाजपा ने फिर विश्वास जताया है। इनके पास अब कोई चेहरा नहीं है। हारे हुए लोगों को उतारा है। राजनांदगांव से पूर्व सीएम रमन सिंह को टिकट दिए जाने पर कहा कि अभी भी उनकी ही चल रही है। भले ही वो अरुण साव को बगल में बैठा लें पर चल उन्हीं की रही है। टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर कहा कि बीजेपी अलोकतांत्रिक पार्टी है, उसमें कार्यकर्ताओं की बातें नहीं सुनी जाती है। उन पर केवल थोपे जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'बीजेपी ने जानबूझकर लीक की थी सूची'
भाजपा की दूसरी संभावित सूची के वायरल होने पर कहा कि बीजेपी ने जानबूझकर सूची लीक की थी। यदि ऐसा नहीं होता तो कई जगहों पर ईडी की रेड पड़ चुकी होती। जो सूची लीक हुई थी, जारी लिस्ट में भी अधितर वहीं नाम हैं। ये सब बीजेपी की रणनीति के तहत हुआ है। यह जानबूझकर लीक किया गया है। सोशल मीडिया में पोस्ट को लेकर कहा कि बीजेपी अब निम्न स्तर पर उतर आई है। उनके ऑफिशियल पेज पर पोस्ट गलत ढंग से किए जा रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि बीजेपी अब अपने असली चेहरे पर आ गई है। अब उनका नकाब उतर चुका है। दो फेस में चुनाव कराए जाने पर कहा कि पहले भी दो चरण में चुनाव कराए गए थे। 


'जल्द जारी होगी कांग्रेस की सूची'
कांग्रेस की लिस्ट जारी होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि सीएससी की बैठक के बाद जल्द ही सूची जारी कर दी जाएगी। अब इसमें बहुत ज्यादा देर नहीं है। एक साथ 90 सीटों पर लिस्ट जारी होने के सवाल पर कहा कि ये पार्टी हाईकमान पर निर्भर है। हालांकि बीजेपी की अभी पांच सीटों पर सूची आनी बाकी है। 

'जाति जनगणना कराने पर लगी मुहर'
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग पर कहा कि करीब चार घंटे तक बैठक चली। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सभी सीनियर नेताओं ने जाति जनगणना कराने की बात कही। इस पर मुहर लगाई गई है। सभी वर्ग के आधार पर उनकी भलाई के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी, इसलिए जाति जनगणना होना जरूरी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed