फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: CM Bhupesh baghel said Congress candidates list released today

CG Election 2023: CM भूपेश ने कहा- आज जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, बीजेपी और रमन पर कसा तंज

Sat, 14 Oct 2023 05:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 05:32 PM IST
सार

Chhattisgarh election 2023:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते दिनों रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में कहा कि 15 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी। पहले चरण के लिए लिस्ट जारी होगी।

विज्ञापन
CG Election 2023: CM Bhupesh baghel said Congress candidates list released today
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते दिनों रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में कहा कि 15 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी। पहले चरण के लिए लिस्ट जारी होगी। राजनांदगांव में मजबूत प्रत्याशी उतारने के सवाल पर कहा कि पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा तब करती है जब लिस्ट जारी होती है। लिस्ट जारी होगी तो पता चल जाएगा कि रमन सिंह के सामने कौन होगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अमित शाह के राजनांदगांव दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली बार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आए थे। अब अमित शाह आएंगे की नहीं ये अभी कहा नहीं जा सकता। यहां पर भाजपा नहीं लड़ रही है। रमन सिंह और उनकी टीम लड़ रही है। टिकट वितरण में रमन सिंह की ही चल रही है और जनता उनको जान चुकी है। सांसद रविशंकर प्रसाद के अजीत जोगी और मुख्यमंत्री की तुलना पर कहा कि रविशंकर प्रसाद वकील है, वो तर्क-वितर्क करते रहते हैं। आरोप लगाया कि जिस अजीत जोगी के भरोसे भाजपा 3 बार सत्ता में आई। उससे हम तुलना नहीं कर सकते। जोगी को जैसे ही बाहर किए कांग्रेस सत्ता में आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झीरम पर फिर गरमाई सियासत
प्रदेश में झीरम को लेकर हो रही सियासत पर सीएम ने कहा कि यह कोर्ट क्यों जाते हैं, रोकते क्यों हैं? हम जांच करना चाहते हैं, वह जांच क्यों नहीं करने दे रहे हैं। गणपति और रमन्ना का नाम FIR में दर्ज है। उसे एनआईए ने हटाया कैसे, उससे पूछताछ क्यों नहीं की जाती। भाजपा से पूछता हूं क्या उन्होंने सरेंडर किया है। उनके परिवार वालों को केंद्र सरकार ने क्या लाभ दिया है। वहीं दिया भी है की नहीं वो भी बताएं। आरोप लगाया कि भाजपा की नक्सलियों के साथ साठगांठ ये उजागर करता है। 


'नहीं थम रहा ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला' 
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारी सीजन में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी है। ट्रेन रद्द हो रही है ये बेहद दुर्भाग्यजनक है। अब तक 4 सौ ट्रेन रद्द हो चुकी हैं। यात्री बहुत परेशान हैं। पहले ट्रेनों की जानकारी दी जाती थी। अब ऐसा नहीं हो रहा है। बार-बार कहने के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं हो रही है। 9 सांसद हैं भाजपा के वो भी कुछ नहीं कर रहे हैं। आम जनता की जेब में भरी बोझ पड़ रहा है। 

'देश को बर्बाद करने का भाजपा का षड्यंत्र' 
छोटे दलों को सिक्योरिटी देने की बात पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि क्रोनोलॉजी समझना पड़ेगा। एक ओर अमित जोगी केस लगाते हैं। दूसरी ओर उन्हें सुरक्षा दी जाती है। बसपा और गोंडवाना ने गठबंधन कर लिया है। आरोप लगाया कि बसपा भाजपा की गोद में बैठी है। आम आदमी पार्टी लगी है कि कैसे कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया जाए। सभी कोशिशें हो रही हैं, लेकिन प्रदेश की जनता समझदार है। बलौदा बाजार में भाजपा नेता के यहां 10 लाख रुपए का जुआ का खेल चल रहा था। भाजपा केंद्र में बैठी है और महादेव एप पर प्रतिबंध लगा सकती है पर न गिरफ्तारी हो रही और ना ये एप बंद हो रहा है। आरोप लगाया कि बीजेपी पूरे देश की नई पीढ़ी को जुआ में झोंक देना चाहती है। देश को बर्बाद करे का भाजपा का षड्यंत्र चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed