मतगणना से पहले जीत का दावा: कांग्रेस-BJP में छिड़ी जंग, गौरीशंकर ने लगाया दांव- कांग्रेस जीती तो दूंगा दो लाख
CG Election 2023: भाजपा और कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने मतगणना से पहले ही रिजल्ट पर दांव लगा बैठे हैं। भाजपा ने दो लाख रुपये का दांव लगाया तो कांग्रेस बढ़कर ढाई लाख रुपये का दांव लगाया है। फिलहाल, यह तीन दिसंबर को ही तय होगा कि छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी।
विस्तार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में तीन दिसंबर को मतगणना होना है। सभी राजनीतिक पार्टी के नेता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं प्रदेश की जनता भी 'अबकी बार छत्तीसगढ़ में किसकी सरकारी बनेगी'? पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने मतगणना से पहले ही रिजल्ट पर दांव लगा बैठे हैं। भाजपा ने दो लाख रुपये का दांव लगाया तो कांग्रेस बढ़कर ढाई लाख रुपये का दांव लगाया है। फिलहाल, यह तीन दिसंबर को ही तय होगा कि छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी।
भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने जीत का दावा करते हुए दो लाख रुपये का दांव लगाया है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने भी जीत का दावा करते हुए ढाई लाख रूपये का दांव लगा दिया है। दोनों ने ही सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। इस दौरान दोनों ही पार्टी के प्रवक्ता ने एक दूसरे पर निशाना भी साधा है। वहीं दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि बस कुछ ही दिन फिर छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है। भय, भूख, भ्रष्टाचार समाप्त ,पुरखों का छत्तीसगढ़ बनाएंगे सुशासन लाएंगे। उन्होंने ने इस पर सुबोध हरितवाल टैग कर लिखा कि @subodhharitwal कोई संदेह हो तो दो लाख रूपये की शर्त लगा लीजिए सुबोध जी विदाई का समय आ गया है- @INCChhattisgarh
बस कुछ ही दिन फिर छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है भय भूख भ्रष्टाचार समाप्त ,पुरखों का छत्तीसगढ़ बनाएँगे सुशासन लाएँगे। @subodhharitwal कोई संदेह हो तो 2लाख की शर्त लगा लीजिए सुबोध जी विदाई का समय आ गया है- @INCChhattisgarh
— Gouri Shanker Shrivas (@GouriShanker_CG) November 28, 2023
दूसरी ओर इस ट्वीट का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने भी सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आपकी चुनौती स्वीकार है, कमीशनबाज भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता कभी मौका नहीं देगी। उन्होंने बढ़कर दांव भी लगाया है। सुबोध हरितवाल ने लिखा कि शर्त की एक और शर्त है, मैं जीता तो 2 लाख रुपये लूंगा, पर यदि आप जीते तो ढाई लाख रूपये दूंगा वादा रहा। उन्होंने कहा की भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार।
आपकी चुनौती स्वीकार है, कमीशनबाज भाजपा को छग की जनता कभी मौका नहीं देगी।
— Subodh Haritwal (@subodhharitwal) November 28, 2023
शर्त की एक और शर्त है, मैं जीता तो 2 लाख लूंगा, पर यदि आप जीते तो 2.5 लाख दूंगा वादा रहा ।
भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार https://t.co/fmOeJliF8p