फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Aam Aadmi Party announced Election campaign committee, Gopal Sahu becomes president

CG Election 2023: आम आदमी पार्टी की चुनाव प्रचार समिति घोषित; गोपाल साहू बने अध्यक्ष, मुन्ना बिसेन सचिव

Sat, 07 Oct 2023 09:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 09:19 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने शनिवार को चुनाव प्रचार अभियान समिति की घोषणा कर दी है। 'आप' के दिग्गज नेता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू को अध्यक्ष और मुन्ना बिसेन को प्रचार अभियान समिति का सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
CG Election 2023: Aam Aadmi Party announced Election campaign committee, Gopal Sahu becomes president
गोपाल साहू, मुन्ना बिसेन को - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने शनिवार को चुनाव प्रचार अभियान समिति की घोषणा कर दी है। 'आप' के दिग्गज नेता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू को अध्यक्ष और मुन्ना बिसेन को प्रचार अभियान समिति का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी ने समिति में 18 सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। विधानसभा चुनाव- 2023 को लेकर बनाई गई चुनाव प्रचार समिति में कुल 20 नेता शामिल हैं। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की ओर से जारी अधिकारिक घोषणा पत्र के अनुसार, गोपाल साहू को छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मुन्ना बिसेन को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पार्टी ने आकांक्षा सिंह, वदूद आलम, सूरज उपाध्याय, उत्तम जायसवाल, प्रियंका शुक्ला, एड डीपी यादव, संतोष यदु, संतोष चंद्राकर, दादूराम मनहर, विजय गुरुबक्षानी, अरुण नायर, मनोज दुबे, घनस्याम चंद्राकर, राजेंद्र एक्का, डॉ. आकाश जायसवाल, समीर खान, डॉ. एसके अग्रवाल और चित्रा गुरुदेव को अभियान समिति नियुक्त किया है। 
विज्ञापन




आम आदमी पार्टी की चुनाव प्रचार समिति घोषित, देखें सूची- 





इधर, कवर्धा में हुई गारंटी सभा 

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने आज शनिवार को कवर्धा में गारंटी सभा का आयोजन किया। 'आप' कवर्धा प्रत्याशी सहसपुर लोहारा रियासत के राजा खड्गराज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानी आकांक्षा सिंह शामिल हुईं। इस दौरान 'आप' नेता राजा खड्गराज ने प्रदेश की बदहाली के लिए बीजेपी-कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों दलों पर निशाना साधा। बता दें कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजीत सिंह भुल्लर इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज कवर्धा में आयोजित गारंटी सभा में शामिल हुए। वहीं, रविवार (08 अक्टूबर 2023) को भटगांव और प्रतापपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में वो शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी गारंटियों को पूरा करने का दावा
कवर्धा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने दावा करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की ओर से गई गारंटी पर हुए कामों को बताते हुए कहा कि पार्टी पंजाब में अपनी सभी गारंटियों को पूरा कर रही है। पहले जो किसान दस-दस घंटे जनरेटर चलाकर सिंचाई करते थे, अब उन्हीं किसानों को सिंचाई के लिए पार्टी अतिरिक्त बिजली दे रही है। कवर्धा में आयोजित गारंटी सभा कार्यक्रम में पार्टी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानी आकांक्षा सिंह, पीएस पन्नू, सुखनंदन धुर्वे, हिमांशु मोहाबे, नरेंद्र धुर्वे, शरवन धुर्वे, विश्वनाथ धुर्वे, सत्य प्रकाश सत्यवंशी, अनिल टेकाम समेत जिले के समस्त पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed