{"_id":"6540dc050facc42ad80135fe","slug":"cg-election-2023-166-candidates-filed-nomination-forms-in-raipur-district-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: रायपुर जिले में 166 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र, एक दिन में 150 आवेदन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: रायपुर जिले में 166 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र, एक दिन में 150 आवेदन दाखिल
Tue, 31 Oct 2023 04:27 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 31 Oct 2023 04:27 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगी। बीते दिन सोमवार को दूसरे चरण के लिए नामांकन का लास्ट डेट था। दूसरे चरण के लिए रायपुर जिले के सभी प्रत्याशियों ने नामांकन करने के लिए रायपुर जिला कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगी। बीते दिन सोमवार को दूसरे चरण के लिए नामांकन का लास्ट डेट था। दूसरे चरण के लिए रायपुर जिले के सभी प्रत्याशियों ने नामांकन करने के लिए रायपुर जिला कार्यालय पहुंचे थे। रायपुर जिले के अंतर्गत सातों विधानसभा में 49 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही जिले के धरसींवा विधानसभा में 17, रायपुर ग्रामीण विधानसभा में 25, रायपुर पश्चिम में 28, रायपुर उत्तर विधानसभा में 19, रायपुर दक्षिण विधानसभा में 32, आरंग विधानसभा में 16, अभनपुर विधानसभा में 19 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 250 नामांकन दाखिल किया गया है। साथ ही 166 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है।
विज्ञापन
एक दिन में 32 निर्देशन पत्र लिए
बीते सोमवार को 32 नाम निर्देशन पत्र लिए गए। इनमें धरसींवा विधानसभा के लिए 2 ,रायपुर ग्रामीण विधानसभा के लिए 4, रायपुर पश्चिम विधानसभा के लिए 3, रायपुर उत्तर विधानसभा के लिए 3, रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए 8, आरंग विधानसभा के लिए 3 और अभनपुर विधानसभा के 9 नाम निर्देशन पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन