फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: 1219 candidates filed 1985 nominations for the second phase in chhattisgarh election

CG Election 2023: दूसरे चरण के लिए 1219 प्रत्याशियों ने किए 1985 नामांकन, बीजेपी कांग्रेस ने झौंकी ताकत

Tue, 31 Oct 2023 04:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 04:15 PM IST
सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के कुल 70 विधानसभा सीटों पर 1 हजार 219 प्रत्याशियों ने 1 हजार 985 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आखरी दिन सोमवार को कुल 1 हजार 245 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सभी दिगाज नेताओं ने आखरी दिन में आवेदन दाखिल किए हैं।

विज्ञापन
CG Election 2023: 1219 candidates filed 1985 nominations for the second phase in chhattisgarh election
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के कुल 70 विधानसभा सीटों पर 1 हजार 219 प्रत्याशियों ने 1 हजार 985 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आखरी दिन सोमवार को कुल 1 हजार 245 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सभी दिगाज नेताओं ने आखरी दिन में आवेदन दाखिल किए हैं। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने नामांकन के अंतिम दिन पाटन सीट से नामांकन दाखिल किए हैं, वहां जाने से पहले उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने तिलक लगाकर उनकी आरती की।  इसके बाद गुलाब का फूल देकर विजयी होने की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


पाटन सीट पर इस बार रोमांचक माहौल देखने को मिलेगा। इस सीट पर दिगज नेताओं ने पर्चा भरा है। एक तरफ चाचा भतीजे (भूपेश बघेल-विजय बघेल) की जोड़ी है। वहीं दूसरी ओर जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने भी पर्चा भर दिया है। पाटन सीट से इस बार सीएम भूपेश बघेल, सांसद विजय बघेल और अमित जोगी ने नामांकन दाखिल किए है। ऐसे में यहां पर मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।  
विज्ञापन

 
684 ट्रांसजेंडर मतदाता करेंगे वोट
विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थी 2 नवंबर  तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर को कुल एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता और 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता हैं। इसके साथ ही 684 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed