{"_id":"66a9fef1c85350b72c0735b2","slug":"cg-education-news-admission-starts-from-tomorrow-in-b-ed-m-ed-candidates-can-apply-online-from-this-link-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: बीएड, एमएड (विभागीय) में कल से एडमिशन शुरू, अभ्यर्थी इस लिंक से करें ऑनलाइन अप्लाई, जानें प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: बीएड, एमएड (विभागीय) में कल से एडमिशन शुरू, अभ्यर्थी इस लिंक से करें ऑनलाइन अप्लाई, जानें प्रक्रिया
Wed, 31 Jul 2024 02:38 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:38 PM IST
सार
CG B.Ed and M.Ed Admission: शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नग रायपुर ने सत्र 2024-26 के लिए एमएड और बीएड विभागीय परीक्षार्थियों की प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन
शासकीय शिक्षा महाविद्यालय शंकरनगर, रायपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG B.Ed and M.Ed Admission: शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर ने सत्र 2024-26 के लिए एमएड और बीएड विभागीय परीक्षार्थियों की प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त 2024 से 7 अगस्त 2024 तक एससीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट http://scert.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 14 अगस्त 2024 तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करानी होगी।
विज्ञापन
शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य से मिली जानकारी के मुताबिक, एमएड में प्रवेश पूर्व परीक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के अनुसार होगा। वहीं बीएड में चयन स्नातक परीक्षा के अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
शासकीय शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अध्यापक अपने संस्थान प्रमुख के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय ने समस्त अभ्यर्थियों को निर्देशित किये हैं कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें और विस्तृत जानकारी के लिए महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन