फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Double Murder Case: husband murdered wife and daughter

CG Double Murder Case: नशेड़ी पति ने पत्नी और बेटी की गला रेत कर दी हत्या; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 21 May 2024 12:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 21 May 2024 12:49 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में पति ने अपनी पत्नी और बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी और बेटी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घात उतार दिया।

विज्ञापन
CG Double Murder Case: husband murdered wife and daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में पति ने अपनी पत्नी और बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी और बेटी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घात उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी छोटी बेटी की विवाह को लेकर तनाव में था। साथ ही पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर घर में आये दिन विवाद होते रहता था। आरोपी ने दोनों को मौत के घात उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पूरा मामला रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम घेवरा का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी योगेश वर्मा अपनी बड़ी बेटी के साथ ही छोटी बेटी की शादी करना चाहता था, बड़ी बेटी की शादी होने के बाद छोटी बेटी की विवाह का तनाव आरोपी को खाए जा रहा था। सोमवार को आरोपी ने छोटी बेटी की शादी तय नहीं होने की वजह अपनी पत्नी को मानते हुए विवाद किया।
विज्ञापन


आरोपी आदतन नशेड़ी है। पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ते चला गया। दोनों के झगडे में बीच-बचाव करने आयी आरती पर आरोपी का गुस्सा फुटा। आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान नशेड़ी आरोपी ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और बेटी के ऊपर हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात अंजाम देकर भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed