{"_id":"67766b542968839826045321","slug":"cg-deputy-cm-vijay-sharma-inspected-pm-housing-construction-work-kawardha-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पीएम आवास निर्माण कार्य का लिया जायजा, मौके पर ही हितग्राहियों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पीएम आवास निर्माण कार्य का लिया जायजा, मौके पर ही हितग्राहियों से की मुलाकात
Thu, 02 Jan 2025 04:03 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 02 Jan 2025 04:03 PM IST
सार
CG News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम तिवारी नवांगांव में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पीएम आवास निर्माण कार्य का लिया जायजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम तिवारी नवांगांव में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का निर्माण केवल एक बुनियादी आवश्यकता नहीं, बल्कि यह हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है और इसे पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे घरों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से बातचीत कर अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर लाभार्थी को समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ अपना आवास मिलना चाहिए। ताकि वे जल्द से जल्द अपना नया घर पा सकें। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लाभार्थियों से कहा कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पूरी तरह से उठाएं और सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का सही तरीके से उपयोग करें। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही उपस्थित थे।
विज्ञापन