{"_id":"652162e1d06afbe9700993c2","slug":"cg-daily-routine-government-work-will-not-be-affected-after-the-code-of-conduct-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: आचार संहिता के बाद भी डेली रूटीन के सरकारी काम नहीं होंगे प्रभावित, करा सकते हैं ये कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: आचार संहिता के बाद भी डेली रूटीन के सरकारी काम नहीं होंगे प्रभावित, करा सकते हैं ये कार्य
Sat, 07 Oct 2023 07:23 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 07 Oct 2023 07:23 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में आचार संहिता लगना है। आचार संहिता के दौरान डेली रूटीन सरकारी काम प्रभावित नहीं होंगे। डेली रूटीन का काम चलता रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार का नए सरकारी योजना लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने ली बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में आचार संहिता लगना है। आचार संहिता के दौरान डेली रूटीन सरकारी काम प्रभावित नहीं होंगे। डेली रूटीन का काम चलता रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार का नए सरकारी योजना लागू नहीं होगी। इसी क्रम में रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारियां मिली है उनका गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें।
कलेक्टर भूरे ने कहा कि चुनाव सबसे महत्वपूर्ण काम है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद नए काम शुरू नहीं होंगे। इसके साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों में आम जनता से जुडे़ डेली रूटीन के काम प्रभावित नही होंगे। वे निरंतर जारी रहेंगे। पहले से जो काम चल रहा है या शुरू हो चुका है वो काम जारी रहेंगे। कलेक्टर ने कहा कि राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत जो पट्टे वितरण होना है उन्हें त्वरित गति से पूरा करें।
डॉ भुरे ने कहा कि डेंगू-मलेरिया और कई मौसमी बिमारियों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहें। आमजनों को जागरूक करें।दवाईयों और इलाज की व्यवस्था बनाएं रखें। सड़कों की मरम्मत भी जल्द पूरा करें। साथ ही शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था बनाएं रखें। इस बैठक पर नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेेदी, जिला पंचायत सीईओ अबिनाश मिश्रा, सभी एडीएम, एसडीएम और कई अधिकारीगण उपस्थित रहे।