फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: daily routine government work will not be affected after the code of conduct

CG: आचार संहिता के बाद भी डेली रूटीन के सरकारी काम नहीं होंगे प्रभावित, करा सकते हैं ये कार्य

Sat, 07 Oct 2023 07:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Oct 2023 07:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में आचार संहिता लगना है। आचार संहिता के दौरान डेली रूटीन सरकारी काम प्रभावित नहीं होंगे। डेली रूटीन का काम चलता रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार का नए सरकारी योजना लागू नहीं होगी।

विज्ञापन
CG: daily routine government work will not be affected after the code of conduct
रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने ली बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में आचार संहिता लगना है। आचार संहिता के दौरान डेली रूटीन सरकारी काम प्रभावित नहीं होंगे। डेली रूटीन का काम चलता रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार का नए सरकारी योजना लागू नहीं होगी। इसी क्रम में रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारियां मिली है उनका गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें।
विज्ञापन


कलेक्टर भूरे ने कहा कि चुनाव सबसे महत्वपूर्ण काम है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद नए काम शुरू नहीं होंगे। इसके साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों में आम जनता से जुडे़ डेली रूटीन के काम प्रभावित नही होंगे। वे निरंतर जारी रहेंगे। पहले से जो काम चल रहा है या शुरू हो चुका है वो काम जारी रहेंगे। कलेक्टर ने कहा कि राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत जो पट्टे वितरण होना है उन्हें त्वरित गति से पूरा करें। 
विज्ञापन


डॉ भुरे ने कहा कि डेंगू-मलेरिया और कई मौसमी बिमारियों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहें। आमजनों को जागरूक करें।दवाईयों और इलाज की व्यवस्था बनाएं रखें। सड़कों की मरम्मत भी जल्द पूरा करें। साथ ही शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था बनाएं रखें। इस बैठक पर नगर निगम आयुक्त  मयंक चतुर्वेेदी, जिला पंचायत सीईओ अबिनाश मिश्रा, सभी एडीएम, एसडीएम और कई अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed