फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Congress press conference in raipur: ED working on 'Operation Kamal said Girish

कांग्रेस की प्रेसवार्ता: गिरीश बोले- 'ऑपरेशन कमल' पर काम कर रही ईडी, बीजेपी की बी टीम, दिया ये नया नाम...

Mon, 03 Apr 2023 04:35 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 04:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक महीने के अंदर करीब 50 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं और व्यापारियों के ठिकानों पर ईडी के छापे को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज सोमवार को कांग्रेस ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और ईडी पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
CG Congress press conference in raipur: ED working on 'Operation Kamal said Girish
ED पीड़ित कांग्रेसियों ने ली प्रेसवार्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक महीने के अंदर करीब 50 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं और व्यापारियों के ठिकानों पर ईडी के छापे को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज सोमवार को कांग्रेस ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और ईडी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि ईडी अब जांच एजेंसी न होकर कांग्रेस की राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी बन गई है। वह बीजेपी की बी टीम हो गई है। भाजपा ईडी मोर्चा और आईटी मोर्चा बनकर काम कर रही रही है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह ईडी कार्रवाई कर रही है। उससे भाजपा की कार्रवाई नजर आ रही है। कोयला के मामले को लेकर ईडी छापेमारी कर रही है। मेरा व्यक्तिगत कोयले के कोई भी कारोबार से लेना-देना नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन को खराब करने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


क्या-क्या मिला, नहीं बता रही ईडी: कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच का स्वागत करती है, लेकिन ईडी आज तक नहीं बता पा रही है कि कांग्रेस नेताओं के घर से क्या भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार कांग्रेस को दबाने का प्रयास कर रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में ईडी अब हंसीं का पात्र बनती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर नगर निगम के मेयर एजाज ढेबर ने कहा कि राजनीतिक लोगों के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। मेरे पूरे घर को तहस-नहस किया गया है। ईडी के अधिकारियों के पास सवालों का जवाब नहीं है। हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। हम भूपेश बघेल के साथ हैं, इसीलिए छापा मारा जा रहा है। 


कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा डरी हुई है। मेरा कोयले से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन फिर भी मुझे मानसिक दबाव बनाकर परेशान किया जा रहा है।  ईडी का फूल फॉर्म अब इलेक्शन ड्यूटी हो गया है। 

कांग्रेस ने उठाई ये मांग

  • ईडी बताए किस मामले में क्याक्या जांच कर रही ?
  • अब तक के छापे में ईडी को क्या क्या मिला?
  • किन-किन मामलों पर एफआईआर की गई? 
  • छत्तीसगढ़ में ईडी ऑपरेशन कमल पर काम कर रही है?
  • ईडी गैरकानूनी तरीके से कांग्रेसियों को प्रताड़ति कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed