फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: CM Vishnudev Sai will hoist the flag in Raipur and salute the parade

CG: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे,जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण करेंगे ध्वजारोहण

Wed, 14 Aug 2024 08:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 14 Aug 2024 08:28 PM IST
सार

इस 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

विज्ञापन
CG: CM Vishnudev Sai will hoist the flag in Raipur and salute the parade
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जब कि उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मुख्य अतिथियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव में, मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा में, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद में, मंत्री केदार कश्यप दुर्ग में, मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा में, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा में, मंत्री ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा में, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज में, मंत्री टंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन


सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में, सांसद विजय बघेल बालोद में, सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर में, सांसद रूपकुमारी चौधरी बेमेतरा में, सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में, सांसद कमलेश जांगड़े सक्ती में, सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा में, सांसद भोजराज नाग कांकेर में, सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक पुन्नु लाल मोहले मुंगेली में, धरम लाल कौशिक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में, अमर अग्रवाल कबीरधाम में, अजय चंद्राकर धमतरी में, भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर में, विक्रम उसेंडी बीजापुर में, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में, किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे, जब कि विधायक रेणुका सिंह कोरिया में और लता उसेंडी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed