फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG chunav 2023: irregularities Possibility in vote counting, said Brijmohan agrwal

CG chunav 2023: 'मतगणना में गड़बड़ी की आशंका'; बृजमोहन बोले- सरकारी कर्मचारियों पर दबाव बना रही भूपेश सरकार

Tue, 28 Nov 2023 05:23 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 28 Nov 2023 05:23 PM IST
सार

CG chunav 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव खत्म होने के बाद अब दावों, कयासों और आशंकाओं का दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है।

विज्ञापन
CG chunav 2023: irregularities Possibility in vote counting, said Brijmohan agrwal
वरिष्ठ बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ चुनाव खत्म होने के बाद अब दावों, कयासों और आशंकाओं का दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार मतगणना में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों पर काउंटिंग में कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए दवाब बना रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने संदेह जताया कि मतगणना के दौरान धांधली कर निर्दलीय और अन्य प्रताशियों के मतों को कांग्रेस के प्रत्याशियों के खाते में जोड़ा जा सकता है। हालांकि इस प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भाजपा अपने पोलिंग एजेंट्स को तैयार कर रही है। उन्हें सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उनको विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बृजमोहन अग्रवाल ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में चारों तरफ भाजपा के पक्ष में माहौल दिखाई दे रहा है। यहां के युवाओं, महिलाओं और किसानों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। इसके लिए बृजमोहन अग्रवाल ने जनता का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed