फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Chunav 2023: Congress and BJP workers fight allegations of distributing money

CG Chunav 2023: पैसे बांटने, पोस्टर फाड़ने को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता, थाने में झूमाझटकी

Thu, 16 Nov 2023 01:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 16 Nov 2023 01:59 PM IST
सार

CG Chunav 2023: कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भापजा के कुछ लोग पैसा बांटने और पोस्टर फाड़ने के काम कर रहे थे।

विज्ञापन
CG Chunav 2023: Congress and BJP workers fight allegations of distributing money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण की चुनाव होने में एक ही दिन बचे हैं। सभी राजनितिक पार्टियों का प्रचार-प्रसार थम गया है। इस बीच बीते दिनों बुधावर को देर शाम कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भापजा के कुछ लोग पैसा बांटने और पोस्टर फाड़ने के काम कर रहे थे। इस तरह के काम से उनको मना करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गाली-गलौज किया। इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं थाने में पूछताछ के दौरान दोनों गुटों में मारपीट भी हुई। 

विज्ञापन


मामला सरस्वती नगर थाने क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यह विवाद रात को कोटा के टीचर कॉलोनी से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ गई। इस दौरान थाने में मारपीट भी हुई है। वहीं दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस विषय में थाने में दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


सीएसपी मयंक गुर्जर ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भवानी नगर के इलाके में विवाद होने और प्रत्याशी की पोस्टर फाड़े जाने की शिकायत मिली थी। इसे लेकर दो राजनीतिक पार्टियों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस की टीम ने मामले को शांत कराया है। दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed