फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Cabinet Expansion: ambikapur MLA Rajesh Agarwal will take oath as minister, know his political journey

CG Cabinet Expansion: टीएस सिंहदेव को हराने वाले विधायक राजेश ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें उनका राजनीतिक सफर

Wed, 20 Aug 2025 11:44 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 20 Aug 2025 11:44 AM IST
सार

CG Cabinet Expansion; Ambikapur MLA Rajesh Agrwal: विष्णुदेव मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार हो गया।

विज्ञापन
CG Cabinet Expansion: ambikapur MLA Rajesh Agarwal will take oath as minister, know his political journey
अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

CG Cabinet Expansion; Ambikapur MLA Rajesh Agrwal: विष्णुदेव मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार हो गया। तीन नये मंत्रियों में से एक मंत्री सरगुजा संभाग से बनाया गया। इसमें अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने 20 अगस्त को मंत्री पद की शपथ ली। राजेश अग्रवाल वहीं विधायक हैं जो सरगुजा संभाग में राजनीतिक पकड़ रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को विधानसभा चुनाव-2023 में हराकर पहली बार विधायक बने।
विज्ञापन


विज्ञापन



राजेश अग्रवाल को मंत्री बनाये जाने की खबर सुनते ही अंबिकापुर विधानसभा में जश्न का माहौल है। लखनपुर में भाजपाइयों ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। वहीं अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर के कई भाजपा जनप्रतिनिधि रायपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन






राजनीतिक सफर 
राजेश अग्रवाल पहले कांग्रेस में थे। इसके बाद भाजपा में शामिल होकर विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को महज 94 वोटों से पराजित कर राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी थी। भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उनके मंत्री बनने की अटकलें तेज हो गई थीं, जो अब जाकर साकार हो रही हैं। लगभग डेढ़ वर्ष के इंतजार के बाद राजेश अग्रवाल को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर अंबिकापुर विधानसभा में जश्न का माहौल है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। परिवारजनों ने भी इस उपलब्धि को गौरवपूर्णक्षण बताया। उनके मंत्री बनने से अंचल में विकास की नई उम्मीद बढ़ गई है। क्षेत्रीय जनता अब उनके नेतृत्व में स्थानीय मुद्दों के समाधान और प्रशासनिक सुधार की अपेक्षा कर रही है।






Read more: CG Cabinet Expansion: दुर्ग विधायक गजेंद्र लेंगे मंत्री पद की शपथ, जानें उनका राजनीतिक सफर, क्या है समीकरण

बगावत कर छोड़ी थी कांग्रेस
अंबिकापुर विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश अग्रवाल कांग्रेस संगठन से नाराज होकर पार्टी छोड़ी थी। राजेश अग्रवाल लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और लखनपुर क्षेत्र में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे। साल 2009 के निकाय चुनाव में टिकट न मिलने पर उन्होंने बगावत की थी। निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा। वह महज एक वोट के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार से चुनाव हार गए थे। साल 2014 में कांग्रेस ने उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट दिया और वह नगर पंचायत अध्यक्ष बने। नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस संगठन से नाराजगी के कारण राजेश अग्रवाल ने वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा से अंबिकापुर विधानसभा के लिए दावेदारी की थी, लेकिन भाजपा ने दोबारा अनुराग सिंहदेव को प्रत्याशी बनाया था। वहीं 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें अंबिकापुर सीट से टिकट दिया। विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव महज 94 वोटों से मात देकर जीत दर्ज की थी।




यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Cabinet Expansion: साय कैबिनेट का विस्तार कल; गजेंद्र, राजेश, खुशवंत साहेब लेंगे मंत्री पद की शपथ

जातिय समीकरण
राजेश अग्रवाल मारवाड़ी समाज से आते हैं। उनके पिता चांदीराम अग्रवाल लखनपुर के बड़े व्यापारी थे। जब आवागमन की सुविधाएं कम हुआ करती थी, तो उनके पिता का कारोबार लखनपुर के साथ ही उदयपुर क्षेत्र तक फैला हुआ था। लोगों का खुलकर सहयोग करने के कारण उनकी क्षेत्र में खासी पकड़ थी। साय सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलें 20 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed