फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cg BJP will visit to villages: talk to people about Ambedkar, many programs on foundation day

गांवों की ओर फिर कूच करेगी बीजेपी: अंबेडकर को लेकर लोगों से करेगी यह बात, स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

Thu, 03 Apr 2025 02:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 03 Apr 2025 02:15 PM IST
सार

BJP  foundation day 2025: बीजेपी अपने स्थापना दिवस पर 15 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। एक बार फिर गांव चलो अभियान शुरू किया जायेगा।

विज्ञापन
cg BJP will visit to villages: talk to people about Ambedkar, many programs on foundation day
पत्रवार्ता लेते बीजेपी पदाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

BJP  foundation day 2025: बीजेपी अपने स्थापना दिवस पर 15 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। एक बार फिर गांव चलो अभियान शुरू किया जायेगा। पार्टी छह अप्रैल को स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। छह अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने के साथ ही 7 और 8 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन


9 और 10 दस अप्रैल को मंडल में संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगी। इतना ही नहीं पार्टी 10, 11 और 12 अप्रैल को गांव-गांव पहुंचकर गांव चलो अभियान चलाएगी। वहीं दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ता ध्वज फहराकर और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे। कार्यकर्ता  BJP_FOR_VIKSIT_BHARAT हैज टैग का सोशल मीडिया पर उपयोग करेंगे। स्वच्छता मिशन के तहत गांव में यह अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


इस संबंध में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने आज गुरुवार को प्रेस  कॉन्फ्रेंस लेकर बताया कि 13 और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर मूर्तियों की साफ-सफाई की जाएगी। 15 अप्रैल को संगोष्ठी में अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा। इस दौरान कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का जो अपमान किया था। उस संबंध में जिक्र किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय और छत्तीसगढ़ बीजेपी मीडिया विभाग के अध्यक्ष अमित चिमनानी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed