{"_id":"67ee4a98130e6d3736080668","slug":"cg-bjp-will-visit-to-villages-talk-to-people-about-ambedkar-many-programs-on-foundation-day-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों की ओर फिर कूच करेगी बीजेपी: अंबेडकर को लेकर लोगों से करेगी यह बात, स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों की ओर फिर कूच करेगी बीजेपी: अंबेडकर को लेकर लोगों से करेगी यह बात, स्थापना दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम
Thu, 03 Apr 2025 02:15 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:15 PM IST
सार
BJP foundation day 2025: बीजेपी अपने स्थापना दिवस पर 15 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। एक बार फिर गांव चलो अभियान शुरू किया जायेगा।
विज्ञापन
पत्रवार्ता लेते बीजेपी पदाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
BJP foundation day 2025: बीजेपी अपने स्थापना दिवस पर 15 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। एक बार फिर गांव चलो अभियान शुरू किया जायेगा। पार्टी छह अप्रैल को स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। छह अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने के साथ ही 7 और 8 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
9 और 10 दस अप्रैल को मंडल में संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगी। इतना ही नहीं पार्टी 10, 11 और 12 अप्रैल को गांव-गांव पहुंचकर गांव चलो अभियान चलाएगी। वहीं दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ता ध्वज फहराकर और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे। कार्यकर्ता BJP_FOR_VIKSIT_BHARAT हैज टैग का सोशल मीडिया पर उपयोग करेंगे। स्वच्छता मिशन के तहत गांव में यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने आज गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर बताया कि 13 और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर मूर्तियों की साफ-सफाई की जाएगी। 15 अप्रैल को संगोष्ठी में अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा। इस दौरान कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का जो अपमान किया था। उस संबंध में जिक्र किया जायेगा।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय और छत्तीसगढ़ बीजेपी मीडिया विभाग के अध्यक्ष अमित चिमनानी मौजूद रहे।