फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: BJP targeted the announcement of candidates, said- Congress is struggling with infighting, frustration and

CG: प्रत्याशियों की घोषणा पर बीजेपी ने साधा निशाना, कहा- अंतर्कलह, हताशा और पराजित मनोबल से जूझती कांग्रेस

Sun, 03 Mar 2024 12:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 03 Mar 2024 12:40 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रत्याशियों की घोषणा का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है।

विज्ञापन
CG: BJP targeted the announcement of candidates, said- Congress is struggling with infighting, frustration and
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रत्याशियों की घोषणा का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल और सक्षम नेतृत्व में पार्टी का विजय अभियान सतत जारी रहेगा।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने रायगढ़ से राधेश्याम राठिया,जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े, कोरबा से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडे, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, बिलासपुर से तोखन साहू, राजनांदगांव से संतोष पांडे, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद से भाजपा जिला अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी, बस्तर से महेश कश्यप और कांकेर से भोजराज नाग को उम्मीदवार घोषित कर एक बार फिर अंतर्कलह, हताशा और पराजित मनोबल से जूझती कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती पेश की है। 
विज्ञापन


प्रत्याशियों की लिस्ट जल्द जारी करने को लेकर कहा कि इससे पार्टी और उम्मीदवारों को चुनावी तैयारियों के लिए काफी समय मिला है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि जिस तरह से पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई थी। इस बार लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश के कार्यकर्ता के साथ मिलाकर अथक प्रयास करेंगे और जनता का आशीर्वाद से हुए भाजपा को सभी 11 लोकसभा सीटों पर विजयी बनाकर सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed