फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: BJP General Secretary Rohra took a dig at Congress, said- Rahul-Priyanka meeting flopped

CG: बीजेपी महामंत्री रोहरा ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- राहुल-प्रियंका की सभाएं हुई फ्लॉप, जनता ने नकारा

Thu, 06 Jun 2024 01:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 06 Jun 2024 01:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा सीट जीतने के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रोहरा ने कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष किया है। राज्य की जनता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को भी नकार दिया।

विज्ञापन
CG: BJP General Secretary Rohra took a dig at Congress, said- Rahul-Priyanka meeting flopped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 10 लोकसभा सीट जीतने के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रोहरा ने कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष किया है। राज्य की जनता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को भी नकार दिया। साथ ही कांग्रेस के बड़े चेहरे राहुल और प्रियंका की सभाएं फ्लॉप साबित हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी बजाय आत्ममंथन करने के अपनी तथाकथित जीत का झूठा प्रचार करके मुंगेरीलाल का चरित्र प्रदर्शित कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री रोहरा ने निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक दुर्गति की यह पटकथा खुद अपने राजनीतिक आचरण की कलम से लिखी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान तक नहीं किया गया। उनके साथ जरखरीद गुलामों की तरह बर्ताव किया गया। उस कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में यह दुर्दशा तो नियति ने ही तय कर दी थी।  उनका कहना है कि कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्कलह की पराकाष्ठा से क्षुब्ध वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को अलविदा कहा, लेकिन कांग्रेस का केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व इस ओर से आँखें मूंदे बैठा रहा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मन की बात रखने वाले कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल बताने तक का अहंकार प्रदर्शित किया गया।  महिला नेत्रियों ने भी चुनाव के दौरान कांग्रेस के रवैए से व्यथित होकर जिस भारी संख्या में कांग्रेस से अपना नाता तोड़ा, उससे भी कांग्रेस संगठनात्मक धरातल पर कंगाल हो गई। कांग्रेस को लोकसभा में अपने दम पर 100 सीटों तक के लाले आखिरी दम तक पड़े हुए थे। उस कांग्रेस के लोगों को आखिर जीत की झूठी खुशफहमी पर शर्म क्यों महसूस नहीं हो रही है? कांग्रेस का पूरा ठगबंधन इंडी अलायंस ले-देकर जितनी सीटें जुटा पाया है, उससे ज्यादा सीटें तो भाजपा ने अकेले अपने दम पर जीती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहरा ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता-पिपासा जनादेश का अपमान करने से भी बाज नहीं आ रही है, यह शर्मनाक है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता सत्ता के हसीन सपनों में गोता लगाने के बजाय पहले इस बात को साफ करें कि प्रदेश में कांग्रेस की इस दुर्गति के लिए किसके सिर पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी है? अपनों-अपनों को रेवड़ियों की तरह टिकट दिलाकर कांग्रेस को रसातल में पहुँचाने वालों की पहचान करके उनकी जिम्मेदारी तय करने के बजाय कांग्रेस के लोग बगलें बजाने में मशगूल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed