फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: 'Ayam - Uchi Udaan' will be organized in third week of June

CG News: अब इस तारीख को होगा 'आयाम- ऊंची उड़ान का' आयोजन, UPSC प्रीलिम्स परीक्षा की वजह से बढ़ा डेट

Mon, 13 May 2024 06:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 13 May 2024 06:11 PM IST
सार

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जून माह में आयोजित हो रहे यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को देखते हुए 18 मई को प्रस्तावित मार्गदर्शी कार्यक्रम 'आयाम - ऊंची उड़ान का' के आयोजन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
CG: 'Ayam - Uchi Udaan' will be organized in third week of June
कलेक्टर डॉ. गौरव को छात्रों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जून माह में आयोजित हो रहे यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को देखते हुए 18 मई को प्रस्तावित मार्गदर्शी कार्यक्रम 'आयाम - ऊंची उड़ान का' के आयोजन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। परीक्षा में शामिल हो रहे युवाओं और उनके पालकों ने कलेक्टर से मुलाकात कर परीक्षा के बाद ही कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया था। मार्गदर्शी कार्यक्रम 'आयाम- ऊंची उड़ान का' आयोजन अब 18 मई को नहीं होगा। आगामी तिथि को होने वाले आयोजन के लिए  युवाओं और पालकों के फ्री रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे। 
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा है कि अब यह कार्यशाला यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के बाद जून के तीसरे सप्ताह में संभावित है। कलेक्टर के निर्देश पर इस कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित करने की तैयार की जा रही है। कार्यशाला में सम्मिलित होने के इच्छुक प्रतिभागियों और पालकों से कहा गया है कि कार्यशाला में प्रवेश के लिए फ्री पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। इस लिंक https://forms.gle/V6cba2iHgkCSruRo8 पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


रायपुर जिला प्रशासन की ओर से युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान के लिए कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में 2011 से 2024 बैच के आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य संवर्ग के अधिकारियों से संवाद का अवसर मिलेगा। रायपुर में ऐसे विषय विशेषज्ञों को सुनने और विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों को दिशा देने का अवसर मिल सकें। विद्यार्थियों को यह भी आश्वस्त किया है कि कार्यशाला में उनके सुझाएं विषय विशेषज्ञों को भी उनकी उपलब्धता के आधार पर आमंत्रित कर उनके सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यशाला में 'मेधा सम्मान' का भी आयोजन होगा। इसमें हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी में प्रावीण्यता प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed